फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oviya Twitter: भाजपा नेता ने अभिनेत्री ओविया के खिलाफ विवादित ट्वीट को लेकर दर्ज कराई एफआईआर, जानें क्या है पूरा मामला?

Mon, 15 Feb 2021 03:44 PM IST
स्वाति सिंह एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आविया ट्विटर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तमिलनाडु और केरल दौरे के पहले साउथ इंडियन अभिनेत्री ओविया ने अपने ट्विटर अकाउंट पर हैशटैग #GoBackModi ट्वीट किया था। अब इस ट्वीट को लेकर अभिनेत्री ओविया की मुसीबतें बढ़ गई हैं। ओविया के ट्वीट पर तमिलनाडु भाजपा के कानूनी विंग के एक सदस्य ने साइबर क्राइम सेल से शिकायत दर्ज की है। 
विज्ञापन

2 of 5
आविया ट्विटर - फोटो : फाइल
इसके बाद भाजपा ने मांग की है कि अभिनेत्री ओविया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। वकील और भाजपा कानूनी विंग के सदस्य एलेक्सिस सुधाकर ने ओविया के खिलाफ शिकायत याचिका पुलिस अधीक्षक, साइबर सेल और सीबी-सीआईडी को सौंपी है। उन्होंने इस मामले की जांच के लिए भी याचिका में कहा है।
विज्ञापन

3 of 5
आविया ट्विटर - फोटो : फाइल
इसके साथ ही भाजपा ने यह भी मांग राखी है कि पुलिस ट्वीट के पीछे अभिनेत्री की मंशा और मकसद का भी पता लगाए। वहीं, भाजपा को शक है कि अभिनेत्री ने किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे के पहले जनता को उकसाने को लिए ये ट्वीट किया था।

4 of 5
आविया ट्विटर - फोटो : फाइल
सुधाकरन ने दावा किया कि हेलेन के ट्वीट के बाद कई लोगों ने बनाकर सार्वजनिक शांति में खलल पैदा करने की कोशिश की। रविवार को किए गए उनके ट्वीट को अब तक 19.9K रीट्वीट किया गया है और 58.7K लाइक मिल चुके हैं।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आविया ट्विटर - फोटो : फाइल
बता दें कि अभिनेत्री ओविया का पूरा नाम हेलेन नेल्सन है। ओविया तमिल बिग बॉस में आने के बाद से चर्चा में हैं। ओविया एक भारतीय मॉडल हैं, जो तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्म उद्योगों में काम करती हैं।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें