फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'DaySpl: शाइनी आहूजा को रेप केस में हुई थी सजा, इन 8 पर भी लगे थे छेड़छाड़ के आरोप

Wed, 15 May 2019 05:22 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
Shiney Ahuja - फोटो : twitter
अभिनेता शाइनी आहूजा आज 15 मई को अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 1975 को देहरादून में हुआ था। शाइनी ने अपने अभिनय की शुरुआत साल 2005 में फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' से की थी। इसके बाद साल 2006 में फिल्म 'गैंगस्टर' से उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में पहचान मिली थी। शाइनी को अपनी नौकरानी से रेप करने के मामले में सात साल की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद उनका फिल्मी करियर दांव पर लग गया। उन्हें आखिरी बार फिल्म वेलकम बैक (2015) में देखा गया था। शाइनी के साथ बात करेंगे उन अभिनेताओं की भी जो छेड़छाड़ करने के चलते सुर्खियों में आए थे। 
विज्ञापन

2 of 10
अभिजीत भट्टाचार्य
बॉलीवुड के पार्श्व गायक अभिजीत भट्टाचार्य छेड़छाड़ के आरोप में फंस चुके हैं। उन पर एक लड़की ने दुर्गा पूजा समारोह में उसके साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया था और एफआईआर भी दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

3 of 10
vishal thakkar
टीवी एक्टर विशाल ठक्कर पर भी एक टीवी एक्ट्रेस का बलात्कार करने का आरोप लगा था। एक्ट्रेस का आरोप था कि विशाल ने उस दौरान उसका रेप किया जब वह अपनी दोस्त के घर रुकी हुई थीं। बता दें कि ये दोनों कई बार साथ भी देखे जा चुके थे।

4 of 10
aman verma
टीवी और बॉलीवुड अभिनेता अमन वर्मा काफी चर्चित एक्टर रहे हैं लेकिन उनका करियर तब दांव पर लग गया था जब इन पर एक स्टिंग ऑपरेशन हुआ था जिसमें वह एक लड़की को एक्ट्रेस बनाने के बदले उससे शारीरिक संबंध बनाने का प्रस्ताव रखते हुए पकड़े गए थे।
विज्ञापन

5 of 10
Ankit Tiwari
सुपरहिट फिल्म 'आशिकी 2' में ब्लॉकबस्टर सॉन्ग 'सुन रहा है ना तू रो रहा हूं मैं' को अपनी आवाज देने वाले गायक अंकित तिवारी को भी पुलिस रेप के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है। अंकित पर एक महिला ने आरोप लगाया था कि वे एक साल से उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहे थे।
विज्ञापन

6 of 10
shamak
मशहूर कोरियोग्राफर शामक डावर पर उन्हीं की दो डांस क्लास छात्राओं ने आरोप लगाया था कि उन्होंने उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। रिपोर्ट के मुताबिक शामक कई सालों तक दोनों को गलत तरीके से छूते रहे थे। शामक ने इन आरोपों को झूठा बताया और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

7 of 10
madhur bhandarkar
फैशन जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले निर्देशक मधुर भंडारकर पर भी मॉडल प्रीति जैन को लीड हीरोइन बनाने का झांसा देकर उसका रेप करने का आरोप लगा था। लेकिन कोर्ट में ये आरोप साबित ना हो पाने के चलते वह बाइज्जत बरी हो गए। 

8 of 10
aditya pancholi
इस लिस्ट में एक्टर आदित्य पंचोली का भी नाम शामिल है। उनपर अपनी 15 साल की नौकरानी का बलात्कार करने का आरोप था। दरअसल, आदित्य पर आरोप था कि उन्होंने नौकरानी को एक्ट्रेस बनाने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। बता दें कि नौकरानी बालिग नहीं थी इसलिए आदित्य पर रेप का चार्ज लगा था। 

9 of 10
Dibakar benarji
बात करेंगे निर्देशक दिबाकर बनर्जी की जिनपर भी एक्ट्रेस पायल रोहतगी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था। पायल की शिकायत के मुताबिक दिबाकर उनके घर देर रात आए और उनसे कहा कि उन्हें वजन घटाने की जरूरत है। पायल ने बताया था कि उस रात दिबाकर ने उनसे कपड़े उतारने के लिए कहा, हालांकि दिबाकर ने इन सारे आरोपों को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन

10 of 10
Shiney Ahuja
एक्टर शाइनी आहूजा को नौकरानी का रेप करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया था। नौकरानी का आरोप था कि शाइनी ने उसका रेप किया और शिकायत न करने की धमकी भी दी थी। अभिनेता ने पहले इन आरोपों को नकारा लेकिन बाद में पुलिस की गहन पूछताछ करने के बाद अपना अपराध कबूल कर लिया था। उन्हें जेल भी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें