शिल्पा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
राज कुंद्रा को लेकर कसा तंज
अपने पति की गलती का खामियाजा शिल्पा शेट्टी को भी भुगतना पड़ रहा है। जबसे राज कुंद्रा कि गिरफ्तारी हुई है तबसे शिल्पा अगर सोशल मीडिया पर कुछ भी डालती हैं तो लोग उन्हें ट्रोल करने लग जाते हैं। जैसे ही शिल्पा ने गणपति बप्पा की मूर्ति के साथ पोज दिया लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने शिल्पा को ट्रोल करते हुए लिखा, ‘पहले अपने पति को तो ले आओ’, तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘राज का क्या हुआ? क्या वो अभी भी जेल में है या जमानत मिल गई?’ अन्य यूजर ने लिखा, ‘पति को तो आने दो’।