राज कुंद्रा को सोमवार को पोर्नोग्राफिक वीडियो बनाने के मामले में मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया है और अब उनकी कस्टडी के समय को भी बढ़ा दिया गया है ताकि पुलिस मामले की जांच ठीक तरह से कर सके। इसी बीच लोगों ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को भी जमकर ट्रोल किया है। शिल्पा ने बीते दिनों त्राटक योग पर एक वीडियो साझा किया था, जिसपर यूजर्स ने उनके पति से जुड़े कई सारे आपत्तिजनक कमेंट्स किये हैं। शमिता शेट्टी का बहन शिल्पा शेट्टी को समर्थन सोशल मीडिया पर स्पष्ट दिखाई दे रहा है।
‘हंगामा 2’ का पोस्टर किया शेयर
उन्होंने शिल्पा की फिल्म ‘हंगामा 2’ का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है कि ‘डार्लिंग, यह समय भी बीत जाएगा’। शिल्पा शेट्टी को ऐसे समय में बहन के इस संदेश से निश्चित ही संबल मिला होगा। शुक्रवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने शिल्पा शेट्टी से भी मामले से जुड़ी पूछताछ की है।