आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सबके ऊपर होली का रंग चढ़ चुका है। फैंस अपने फेवरेट सेलेब्स की होली पार्टी देखने को लेकर बेकरार रहते हैं। वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने कल यानी छह मार्च को होलिका दहन मनाया, जिसका वीडियो उन्होंने फैंस के साथ साझा किया और उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं, लेकिन कुछ यूजर्स को उनका होलिका दहन मनाने का अंदाज पसंद नहीं आया और वह अभिनेत्री को ट्रोल करने लगे।