बदला, बॉब बिस्वास
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मिराज क्रिएशंस के मुंबई स्थित दफ्तर में फिल्म ‘उमा’ के डिब्बाबंद हो जाने और फिल्म ‘काबुलीवाला’ की शूटिंग ही न शुरू होने के बारे में बात करने वाला कोई नहीं है। मिराज क्रिएशंस का काम मिराज समूह के वाइस प्रेसिडेंट मंत्र राज पालीवाल संभालते रहे हैं, उनके लिए दफ्तर और वेबसाइट पर छोड़े गए संदेशों का भी अब तक कोई उत्तर नहीं मिला है। उधर, सुजॉय घोष इन दिनों अपनी फिल्म ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ को पूरा करने में लगे हैं। बेहद चर्चित जापानी उपन्यास पर आधारित इस फिल्म में करीना कपूर मुख्य भूमिका निभा रही हैं, ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।