छोटे परदे पर लगातार सक्रिय रहने वाली अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की बड़ी तमन्ना है कि उनके दौर के तमाम हीरो की इन दिनों हिट हो रही फिल्मों की तरह एक फिल्म उनकी भी हिट हो जाए। इसके लिए वह तमाम जुगतें भी भिड़ाती रहती हैं। निर्देशक प्रियदर्शन और वीनस म्यूजिक कंपनी प्रबंधन को साध कर उन्होंने पिछली कोशिश फिल्म ‘हंगामा 2’ में की थी, लेकिन फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया। अब वह ऐसी ही एक कोशिश टी सीरीज और अबन्दंशिया एंटरटेनमेंट की मदद से फिल्म ‘सुखी’ में करने वाली हैं।