जवान-शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बात करें 'जवान' के बारे में तो इस फिल्म के जरिए शाहरुख ने पहली बार एटली के साथ मिलकर काम किया है। फिल्म में नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, प्रियामणि सहित अन्य कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। साथ ही इसमें दीपिका पादुकोण का भी कैमियो रोल होगा। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म सात सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा किंग खान के पास पाइपलाइन में 'डंकी' है।