बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है। बता दें कि पिछले साल पोर्नाेग्राफी मामले में राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया था, तभी से वह ट्रोल्स के निशाने पर बने हुए हैं। बेल पर बाहर आने के बाद भी सोशल मीडिया यूजर्स उनका पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहे। ऐसे में राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया के जरिए ही ट्रोल्स पर निशाना साधा है।