फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई के पॉश इलाके में बंगले से लेकर करोड़ों के रेस्टोरेंट तक, इन लग्जरी चीजों की मालकिन हैं शिल्पा शेट्टी

Tue, 08 Jun 2021 01:03 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
शिल्पा शेट्टी जन्मदिन - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा शेट्टी 90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस में से एक हैं ही, अब वे अपने फिगर, सेहत और योगा के लिए दुनियाभर में अपनी पहचान भी बना चुकी हैं। शिल्पा 8 जून यानी आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। 46 साल की शिल्पा आज भी कई हसीनाओं को मात देने का माद्दा रखती हैं। शिल्पा ने साल 1993 में फिल्म 'बाजीगर' से बॉलीवुड में कदम रखा था। उसी साल उनकी एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' भी रिलीज हुई। 

लग्जरी लाइफ जीती हैं शिल्पा

शिल्पा अपने पति राज कुंद्रा, बेटे वियान कुंद्रा और बेटी Samisha Shetty Kundra के साथ मुंबई के जिस घर में रहती हैं, वह अंदर से आलीशान दिखता है और सभी सुख-सुविधाओं से लैस है। इसके अलावा वह कई लग्जरी गाड़ियों की भी मालकिन हैं। इसके अलावा शिल्पा के पति राज कुंद्रा ने उन्हें साल 2010 में शादी की सालगिरह पर बुर्ज खलीफा में एक फ्लैट गिफ्ट किया था। जिसकी कीमत करोड़ों में थी।

विज्ञापन

2 of 8
शिल्पा शेट्टी - फोटो : Instagram

हालांकि अब ये फ्लैट शिल्पा के पास है या नहीं इसकी कोई जानकारी नहीं है। साल 2015 में इस फ्लैट के बिकने की खबर सामने आई थी। राज कुंद्रा भी अपनी पत्नी के हर महंगे शौक को शिद्दत के साथ पूरा करते हैं। समंदर किनारे बसा शिल्पा का मुंबई वाला घर बेहद फेमस है।

विज्ञापन

3 of 8
शिल्पा शेट्टी के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram/theshilpashetty
इसके अलावा भी देश-विदेश में शिल्पा के कई आलीशान घर हैं, जो उन्हें राज कुंद्रा से तोहफे में मिले हैं। शादी के तुरंत बाद राज कुंद्रा ने शिल्पा को ये मुंबई वाला बंगला गिफ्ट किया था, क्योंकि शिल्पा हमेशा से एक सी-फेसिंग घर में रहना चाहती थीं। 

4 of 8
शिल्पा शेट्टी के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram/theshilpashetty
शिल्पा शेट्टी अपने घर की फोटोज़ फैन्स संग शेयर करती रहती हैं। उनके घर में प्राइवेट जिम, स्विमिंग पूल, गार्डन एरिया, व अन्य लग्ज़री सुख-सुविधाएं भी मौजूद हैं। शिल्पा के इस खूबसूरत मैंशन की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं।
विज्ञापन

5 of 8
शिल्पा शेट्टी - फोटो : Social media
इसके अलावा शिल्पा ने और्गेनिक खेती करने के लिए एक बड़ा सा गार्डन भी बनवाया है। अक्सर वे यहां से सब्जियां तोड़ती दिख जाती हैं। ऱाज कुंद्रा ने उन्हें सगाई में सबसे महंगी अंगूठी भी पहनाई थी। उस वक्त उस अंगूठी की कीमत तीन करोड़ रुपये थी।
विज्ञापन

6 of 8
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : Instagram
इसके अलावा शिल्पा को लंदन में रहना बहुत पसंद है। शिल्पा की इसी पंसद का ख्याल रखते हुए राज कुंद्रा ने लदंन में भी उन्हें एक घर खरीदकर दिया हुआ है। राज ने उनके लिए 7 करोड़ रुपये की कीमत का फ्लैट खरीदा था।
विज्ञापन

7 of 8
शिल्पा शेट्टी, राजकुंद्रा - फोटो : Insatagram- @rajkundra9
शिल्पा के पास दुबई के सबसे पॉश इलाके कहे जाने वाले पाम जुमेराह में एक बंगला है। अपने परिवार के साथ शिल्पा अक्सर यहां छुट्टियां बिताने जाती हैं। शिल्पा के कमरे से लेकर गलियारे तक, देखने में काफी भव्य लगते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
शिल्पा शेट्टी का मुंबई में दो रेस्टोरेंट भी है। वे इस बिजनेस से सालाना करोड़ों की कमाई कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई के वर्ली इलाके में Bastian chain नाम का रेस्टोरेंट खोला है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें