फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें क्यों शिल्पा और राज को मिला 'चैंपियन ऑफ चेंज अवॉर्ड', 'स्वच्छ भारत अभियान' से है कनेक्शन

Tue, 21 Jan 2020 01:55 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को मिला 'चैंपियन ऑफ चेंज अवॉर्ड' - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। सोमवार (20 जनवरी) को शिल्पा और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा को वर्ष 2019 के चैंपियन ऑफ चेंज अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। शिल्पा ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर भी साझा की है। तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स जमकर दोनों की तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Shilpa Shetty, Raj Kundra - फोटो : social media
दरअसल शिल्पा और राज कुंद्रा को 'स्वच्छ भारत अभियान' के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने की दिशा में किए गए प्रयासों के लिए वर्ष 2019 के चैंपियन ऑफ चेंज अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। शिल्पा और राज को ये सम्मान भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा प्रदान किया गया। इस दौरान शिल्पा ने प्रणब मुखर्जी के पैर छूकर भी उनके आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

3 of 5
Shilpa Shetty and Raj Kundra - फोटो : instagram
खास मौके पर शिल्पा ने कहा, 'मैं यह पुरस्कार पाकर हकीकत में गर्व महसूस कर रही हूं। मुझे लगता है कि देश को स्वच्छ रखना हर एक नागरिक का कर्तव्य है। वास्तव में स्वच्छता दिमाग से शुरू होती है। ऐसे में जब हम अपना घर साफ रखते हैं, तो देश क्यों नहीं?'
 

4 of 5
Shilpa Shetty, Raj Kundra - फोटो : instagram
इसके आगे शिल्पा ने बताया, 'इस वर्ष मैंने 480 पेड़ लगाए। यह प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि हम सिर्फ वर्तमान के लिए ही नहीं, बल्कि भविष्य के लिए भी अपने बहुमूल्य ग्रह की देखरेख करें।' बता दें कि शिल्पा शेट्टी एक लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं लेकिन फिर भी चर्चा में बनी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों से दूर शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। शिल्पा अक्सर अपनी तस्वीरों के साथ ही साथ फिटनेस वीडियो भी फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। बता दें कि लंबे वक्त से फिल्मों से दूर शिल्पा शेट्टी जल्दी ही फिल्म निकम्मा और हंगामा के सीक्वल में नजर आएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें