फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर भावुक हुए अर्जुन कपूर, अमिताभ की झुंड का टीजर रिलीज, पांच खबरें

Tue, 21 Jan 2020 01:20 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अर्जुन कपूर, 83, झुंड - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के गलियारों से हमेशा ही कोई ना कोई खबर सामने आती रहती है। कभी किसी का ब्रेकअप हो जाता है तो कभी किसी का पैचअप हो जाता है। फिल्मों के पोस्टर्स और टीजर तो आए दिन रिलीज होते ही रहते हैं। ऐसे में बॉलीवुड से जुड़ी छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबर हम आप तक पहुंचाते हैं। इस पैकेज में आप पढ़ेंगे बॉलीवुड से जुड़ी पांच बड़ी खबरें।
विज्ञापन

2 of 6
अमिताभ बच्चन की फिल्म झुंड का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'झुंड' का टीजर रिलीज
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की आगामी फिल्म झुंड का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर को अमिताभ ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। टीजर के साथ कैप्शन में अमिताभ ने लिखा है 'झुंड .. आ गया, आ गया .. !!' सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। 1 मिनट 12 सेकेंड के इस टीजर में कई सारे लोगों का झुंड दिख रहा है। सभी लोगों के हाथ में 'बैट, चेन, रॉड जैसे हथियार नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि फिल्म 8 मई 2020 को रिलीज होगी।
 

 
विज्ञापन

3 of 6
गुड न्यूज - फोटो : Social Media
200 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'गुड न्यूज'
अक्षय कुमार और करीना कपूर खान स्टारर फिल्म 'गुड न्यूज' 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म ने रिलीज के 1 महीने के अंदर की 201.14 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म की शुरुआत भी काफी अच्छी हुई थी। फिल्म को दर्शकों का रिस्पॉन्स भी काफी अच्छा मिला। ये फिल्म 27 दिसंबर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में अक्षय-करीना के अलावा दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में थे।

4 of 6
Arjun Ranveer
अर्जुन की तस्वीर पर रणवीर ने किया कमेंट
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अर्जुन अपने परिवार और दोस्तों संग तस्वीरें साझा करते रहते हैं। हाल ही में अर्जुन ने एक और तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है। इस तस्वीर में एक तरफ अर्जुन की मां और एक तरफ खुद अर्जुन हैं। दोनों मुस्कुरा रहे हैं। तस्वीर पर अर्जुन ने कैप्शन में लिखा है 'सेम टू सेम'। अर्जुन की इस तस्वीर में उनके सबसे अच्छे दोस्त रणवीर सिंह ने भी कमेंट किया है। रणवीर ने अपने कमेंट में लिखा है 'आईला'। रणवीर के इस कमेंट को काफी पसंद किया जा रहा है।
 
विज्ञापन

5 of 6
Akshay Kumar - फोटो : Social Media
अक्षय ने मां को घुमाया कसीनो, Video Viral
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी मां अरुणा भाटिया को उनके जन्मदिन के दिन कसीनो लेकर गए। इसका वीडियो अक्षय ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में अक्षय ने लिखा है, 'आपको जो करना पसंद है वो ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए ऐसा ही बर्थडे गर्ल ने भी किया। पिछला पूरा हफ्ता सिंगापुर में बिताया मां को उनकी दुनिया की सबसे पसंदीदा जगह पर लेकर गया: द कसीनो'। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रणवीर सिंह - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फिल्म '83' से दिलीप वेंगसरकर का लुक आया सामने
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की आगामी फिल्म '83' से एक के बाद क्रिकेटर्स का लुक सामने आ रहा है। ऐसे में अब फिल्म से टीम के 12वें प्लेयर लॉर्ड ऑफ द लॉर्ड्स दिलीप वेंगसरकर का लुक सामने आया है। इस लुक में आदिनाथ कोठारे एकदम दिलीप वेंगसरकर की तरह ही दिखाई दे रहे हैं। कबीर खान के निर्देशन में बनी '83' वेस्ट इंडीज के खिलाफ 1983 के विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम की प्रतिष्ठित जीत पर बनी फिल्म है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें