शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी करने और मानसिक प्रताड़ना के लिए शिकायत दर्ज करवाई है। शर्लिन ने कहा- मैंने राज कुंद्रा के खिलाफ यौन उत्पीड़न, धोखाधड़ी और धमकी देने के लिए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
दरअसल शर्लिन ने राज कुंद्रा के जेएल स्ट्रीम कंपनी के लिए तीन वीडियोज शूट किये थे, मगर वादे के मुताबिक उन्हें पैसे नहीं दिए गए। शर्लिन चोपड़ा ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वे मीडिया से बात कर रही हैं। कैप्शन में शर्लिन ने लिखा- आज मैं अपनी कानूनी टीम के साथ जुहू पुलिस स्टेशन गई थी, राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए।