फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन पर शेखर सुमन का तंज, बोले- 'सुशांत सिंह राजपूत के फैंस की दहाड़ दुनिया में सबसे तेज'

Sat, 12 Sep 2020 06:26 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शेखर सुमन, सुशांत सिंह राजपूत और अमिताभ बच्चन - फोटो : PTI
अभिनेता शेखर सुमन शुरुआत से ही सुशांत सिंह राजपूत मामले में न्याय की मांग करते रहे हैं। उन्होंने इस केस में सीबीआई से जांच कराने की मांग भी की थी। वो अब भी लगातार इस केस पर अपनी नजर बनाए हुए हैं और आए दिन ट्वीट कर सुशांत के समर्थकों का मनोबल बढ़ाते हैं। इसी के चलते हाल ही में उन्होंने अमिताभ बच्चन पर तंज कसा।
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : instagram/amitabhbachchan
दरअसल अमिताभ बच्चन ने जानकारी देते हुए एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में बिग बी ने लिखा, 'अभी तक की रिकॉर्ड की गयी सबसे तेज आवाज 3000 मील दूर तक सुनी गई है और इसकी तरंगों ने ग्लोब के तीन चक्कर लगाए। यह ध्वनि तरंगें एक पुराने ज्वालामुखी क्रेकोटा से निकली थीं। 27 अगस्त को वो पर्वत फट गया, 310 डेसिबल। इंसान के कान  के परदे (इयर ड्रम) 150-160 डेसिबल पर फट जाते हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
शेखर सुमन - फोटो : फाइल
अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट पर शेखर सुमन ने तंज कसते हुए लिखा, 'दुनिया की रिकॉर्ड की गई सबसे तेज आवाज सुशांत सिंह राजपूत के फैंस की है, जो भारत में सुशांत को न्याय दिलाने के लिए इतनी जोर से गरजे कि इसकी ध्वनि तरंगों ने ग्लोब के लाखों चक्कर लगाए और अभी भी चक्कर लगा रही हैं।'
 

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : PTI
बड़े सेलिब्रिटीज से शिकायत
सुशांत सिंह राजपूत मामले में लोगों को इस बात से ज्यादा शिकायत है कि इस पर बड़े स्टार्स शांत हैं। जब कोर्ट ने सीबीआई जांच की मंजूरी दी थी तब अक्षय कुमार ने इस पर ट्वीट किया था। उनके अलावा किसी भी बड़े स्टार ने इस पर कुछ नहीं कहा। हालांकि छोटे स्टार्स इस पर लगातार बहस कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती - फोटो : Amar Ujala
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को उनके बांद्रा स्थित आवास पर मिला था। इस केस की जांच अब सीबीआई, एनसीबी और ईडी कर रही है। इस केस में ड्रग कनेक्शन सामने आने के बाद मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया गया था।

कंगना रणौत ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- आपकी चुप्पी पर इतिहास फैसला करेगा

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें