फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रणौत ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- 'आपकी चुप्पी पर इतिहास फैसला करेगा'

Sat, 12 Sep 2020 05:57 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कंगना रणौत और सोनिया गांधी - फोटो : PTI
अभिनेत्री कंगना रणौत और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच हुई बहस अब बदले की भावना तक पहुंच गई है। पहले बीएमसी ने कंगना का ऑफिस अवैध बताकर तोड़ दिया और अब मुंबई पुलिस को अभिनेत्री पर लगाए गए ड्रग्स लेने के आरोप की जांच करने को कहा गया है। इस बात से खफा कंगना ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का नाम लेते हुए कहा है कि उन्हें इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए और महिलाओं का उत्पीड़न रोकना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 6
कंगना रणौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बात की जानकारी देते हुए मुंबई पुलिस ने एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को इस सिलसिले में राज्य के गृह विभाग से एक पत्र प्राप्त हुआ है जिसमें कंगना पर लगाए गए ड्रग्स सेवन के आरोप की जांच करने को कहा गया है। इस विषय की जांच अपराध शाखा करेगी।






 
विज्ञापन

3 of 6
अनिल देशमुख - फोटो : एएनआई
क्या कहा था अनिल देशमुख ने
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मंगलवार को कहा था कि मुंबई पुलिस अभिनेता अध्ययन सुमन के इन आरोपों की जांच करेगी कि कंगना मादक पदार्थों का सेवन करती थीं। देशमुख ने कहा था कि अभिनेता शेखर सुमन के बेटे अध्ययन ने एक साक्षात्कार में यह आरोप लगाया था।

4 of 6
अपनी मां आशा रणौत के साथ कंगना रणौत - फोटो : फाइल
कंगना ने लिया सोनिया गांधी का नाम
कंगना रणौत ने ट्वीट किया, 'प्रिय एवं सम्मानीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, क्या एक महिला होने के नाते आपको महाराष्ट्र में आपकी सरकार द्वारा मेरे साथ किए गए व्यवहार पर गुस्सा नहीं आता? क्या आप अपनी सरकार से अनुरोध नहीं कर सकतीं कि वह डॉ. आंबेडकर के दिए संविधान के सिद्धांतों को बरकरार रखे?’
विज्ञापन

5 of 6
सोनिया गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
उन्होंने कहा कि गांधी पश्चिम में पली-बढ़ी हैं और भारत में रही हैं। वह महिलाओं के संघर्षों के बारे में जानती होंगी। कंगना ने एक अन्य ट्वीट किया, 'जब आपकी अपनी सरकार महिलाओं का उत्पीड़न कर रही है और कानून-व्यवस्था का मजाक उड़ा रही है, तब ऐसे में आपकी चुप्पी और बेरुखी के लिए इतिहास आपके बारे में फैसला करेगा। मैं उम्मीद करती हूं कि आप हस्तक्षेप करेंगी।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
संजय राउत और कंगना रणौत - फोटो : PTI, instagram/kanganaranaut
गौरतलब है कि कंगना ने मुंबई की तुलना ‘पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर’ (पीओके) से की थी, उनकी यह टिप्पणी महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रही शिवसेना को नागवार गुजरी। इसके बाद, अभिनेत्री और संजय राउत के बीच जुबानी जंग छिड़ गई।

केदारनाथ के निर्देशक बोले- काश सुशांत ने जहरीले दिमाग वालों पर भरोसा ना किया होता

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें