बॉलीवुड के मल्टी टैलेंटेड सितारों में से एक मशहूर अभिनेता शेखर सुमन आज यानी 7 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। शेखर सुमन एक शानदार अभिनेता होने के साथ-साथ एक बेहतरीन एंकर और निर्माता-निर्देशक भी हैं। वह अपने जोक्स के जरिए लोगों की पोल खोलने में माहिर हैं। शेखर सुमन ने बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया और फिल्मी पर्दे पर अपने टैलेंट से एक अलग पहचान बनाई है। उनके लिए लोगों के बीच आज भी उतना ही क्रेज है, जितना कभी पहले हुआ करता था। आज शेखर सुमन के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके जीवन की कुछ खास बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।