फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shehzada: कार्तिक आर्यन की नींदें खराब करने आ रहा यह नया विलेन, ‘फैमिली मैन 2’ के कलाकार को मिला बड़ा मौका

Fri, 20 Jan 2023 08:03 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
कार्तिक आर्यन, सनी हिंदुजा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'शहजादा' को लेकर कार्तिक आर्यन इन दिनों कुछ ज्यादा ही उत्साहित है। इस फिल्म के ट्रेलर में वह पहली बार जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। फिल्म 'शहजादा' साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की तेलुगु ब्लॉकबस्टर फिल्म 'अला वैकुण्ठपुररामुलू' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। यह पहली बार होगा जब कार्तिक आर्यन किसी फिल्म में ‘लार्जर दैन लाइफ’ जैसा एक्शन करते दिखाई देंगे। और, इस फिल्म में उनकी जबरदस्त टक्कर सनी हिंदुजा से होने वाली है, जो फिल्म में कार्तिक आर्यन की नींद खराब कर देता है।

विज्ञापन

2 of 4
सनी हिंदुजा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वेब सीरीज 'एस्पिरेंट्स' और 'फैमिली मैन सीजन 2' में अपने दमदार प्रदर्शन के लिए सुर्खियां बटोर चुके अभिनेता सनी हिंदुजा फिल्म 'शहजादा' मे कार्तिक आर्यन के अपोजिट दमदार विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में अपनी भूमिका के बारे में चर्चा करते हुए सनी हिंदुजा कहते हैं, 'काफी समय से मैं रोहित धवन के निर्देशन में काम करना चाह रहा था। फिल्म में सारंग की भूमिका की बारीकियों को समझने में रोहित धवन ने मेरी बहुत मदद की है। हमें यकीन है कि 'शहजादा' में लोग मेरे काम को पसंद करेंगे।’

Shubra Aiyappa: साउथ अभिनेत्री शुभ्रा अयप्पा ने गुपचुप रचाई शादी, बॉयफ्रेंड विशाल संग पुश्तैनी घर में लिए फेरे

विज्ञापन

3 of 4
शहजादा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मध्य प्रदेश में इंदौर के रहने वाले सनी हिंदुजा ने अपने करियर की शुरुआत विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म 'शापित' से की। इसी फिल्म के जरिए गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण ने बतौर हीरो डेब्यू किया था। 'रुस्तम', 'मर्दानी 2' जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके सनी हिंदुजा को असल मायने में 'फैमिली मैन सीजन 2' से अच्छी खासी पहचान मिली। 'रसभरी', 'भौकाल', 'इनसाइड एज' जैसी कई सीरीज में काम कर चुके सनी हिंदुजा की एक फिल्म नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज हुई 'थाई मसाज' के नाम से रिलीज हुई है। सनी हिंदुजा इन दिनों यशराज फिल्म्स की वेब सीरीज 'द रेलवे मैन' में भी काफी अहम किरदार निभा रहे हैं।

Ekta Kapoor: एकता कपूर ने टीवी इंडस्ट्री वाले बयान पर राधिका मदान को लगाई लताड़, कहा- कोई इज्जत ही नहीं...

विज्ञापन

4 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
निर्देशक डेविड धवन के बेटे रोहित धवन के निर्देशन में बनी 'शहजादा' कई पड़ावों को पार करके 10 फरवरी को सिनेमाघरों तक पहुंच रही है। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ जब हिंदी भाषी राज्यों में सुपरहिट हुई थी तो उसके तुरंत बाद फिल्म के भाषाई संस्करणों के डबिंग अधिकार खरीद चुकी कंपनी गोल्डमाइंस फिल्म्स ने फिल्म ‘अला वैकुंठपुररामुलु’ को हिंदी में डब करके सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी कर ली थी। इस पर कार्तिक ने फिल्म ‘शहजादा’ को बीच में ही छोड़ देने की धमकी दी थी और तब जाकर फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमुलु’ की हिंदी रिलीज सिनेमाघरों में रुक सकी थी। अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद भी फिल्म ‘शहजादा’ के निर्माताओं में शामिल हैं।

Money Laundering Case: जैकलीन-नोरा के बाद इस एक्ट्रेस से जुड़े सुकेश के तार, एक मीटिंग के लिए लेती थी लाखों
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें