फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shehzada Box Office Collection: मंडे टेस्ट में फेल हुई 'शहजादा', कार्तिक की फिल्म ने चौथे दिन की महज इतनी कमाई

Mon, 20 Feb 2023 06:57 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शहजादा - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन की शहजादा सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम साबित हुई है। रिलीज से पहले इस फिल्म चर्चा जोरों पर थी, लेकिन दर्शकों को यह लुभा नहीं सकी है। फिल्म ने अपने पहले वीकएंड में बेहद खराब कलेक्शन किया था। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितना बिजनेस कर लिया है।
#Askkangana: उद्धव ठाकरे और संजय राउत को कंगना ने दिया जवाब, बताया राजनीति में कब करेंगी एंट्री
विज्ञापन

2 of 5
शहजादा - फोटो : सोशल मीडिया
17 फरवरी को रिलीज हुई शहजादा का निर्देशन रोहित धवन ने किया है। इससे पहले वह ढिशूम और देसी बॉयज जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। हालांकि इस बार भी उनकी इस फिल्म को लोगों ने नकार दिया है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो शहजादा ने पहले दिन छह करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, फिल्म ने दूसरे दिन फिल्म ने छह करोड़ 65 लाख और तीसरे दिन सात करोड़ 55 लाख रुपये बटोरे थे।
Bollywood: भारी भरकम बजट वाली फिल्मों से बेहतर हैं ये शॉर्ट मूवीज, गंभीर मुद्दों पर फोकस कर बटोरी वाहवाही
विज्ञापन

3 of 5
शहजादा - फोटो : सोशल मीडिया
अब फिल्म के चौथे दिन के कलेक्शन भी आ गए हैं। मंडे टेस्ट में यह फिल्म पूरी तरह से फेल हो गई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने सोमवार को ढाई करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल बिजनेस 22.70 करोड़ हो गया है। बता दें कि इससे पहले कार्तिक की भूल भुलैया 2 बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। 
#AskSRK: फैन ने शाहरुख को दी FIR फाइल कराने की धमकी, अभिनेता बोले- प्लीज मत कराओ यार

4 of 5
शहजादा - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक की पिछली फिल्म की तुलना में शहजादा के कलेक्शन काफी कम हैं। चौथे दिन इतनी कम कमाई के बाद अब फिल्म पर फ्लॉप होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ गया है। शहजादा में कार्तिक के अलावा कृति सेनन और परेश रावल ने भी लीड रोल निभाया है। यह तेलुगू में बनी ‘अला वैकुंठपुरमुलु’ का रीमेक है। इस सुपरहिट फिल्म में अल्लू अर्जुन नजर आए थे। 
OTT This Week: इस हफ्ते लगेगा एक्शन और थ्रिलर का तड़का, ओटीटी पर रिलीज होंगी ये शानदार फिल्में और वेब सीरीज
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शहजादा - फोटो : social media
वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन इस फिल्म के बाद जल्द ही सत्य प्रेम की कथा में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह एक बार फिर कियारा आडवाणी के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह कैप्टन इंडिया और आशिकी 3 में भी लीड रोल निभाते दिखेंगे।
Gulmohar: बत्रा परिवार की कहानी देखने के लिए हो जाइए तैयार, इस दिन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दस्तक देगी फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें