शहजादा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन के बेटे रोहित धवन ने किया है। मौजूदा समय में लोगों की पसंद को ध्यान में रखते हुए रोहित ने मास एंटरटेनर बनाने की कोशिश की थी। हालांकि, उनका यह प्रयास इस बार भी सफल नहीं हो सका है। बता दें कि इससे पहले रोहित देसी बॉयज और ढिशूम जैसी फिल्म को डायरेक्ट कर चुके हैं। उनकी पहली फिल्म देसी बॉयज बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। वहीं, दूसरी फिल्म ने औसत प्रदर्शन किया था। अब कमाई के आंकड़ों के हिसाब से उनकी इस फिल्म पर भी फ्लॉप होने का खतरा मंडराने लगा है।
Bollywood: इन बॉलीवुड स्टार्स की पहली कमाई रही बेहद खास, किसी ने खरीदी ऑडी तो किसी ने खरीदी यह कार