शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
भूमि पेडनेकर, कुशा कपिला, डॉली सिंह और शिबानी बेदी के साथ स्क्रीन पर धमाल मचाती नजर आने वाली शहनाज गिल का फिल्म में बदला हुआ रूप नजर आने वाला है। ट्रेलर में अभिनेत्री का यह रूप देखकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। इस बीच मीडिया संस्थान को दिए एक इंटरव्यू में शहनाज गिल ने 'थैंक यू फॉर कमिंग' के लिए अपने ग्लैमरस मेकओवर का सारा क्रेडिट रिया कपूर को दिया। शहनाज ने कहा, 'उन्होंने मुझे पूरी तरह से बदल दिया है। पहले आप सोनम कपूर को देखते थे और सोचते थे कि वाह, वह कितने अच्छे कपड़े पहनती हैं। उन्होंने मुझे इस तरह का मेकओवर दिया है।'