शमशेरा पोस्टर, आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में फिल्म 'शमशेरा' से रणबीर कपूर का लुक वायरल हो रहा था, जो काफी चर्चा में रहा, जिसके बाद आज मेकर्स ने भी फिल्म इसे आधिकारिक तौर पर रिलीज कर दिया है। इसमें रणबीर का रौबदार अंदाज देखा जा सकता है। जिसे देखने के बाद फैंस में तो बज बना ही हुआ है। रणबीर की लेडी लव आलिया भी उनके लुक को देखकर खुद को नहीं रोक पाईं और उन्होंने पोस्टर रिलीज करते हुए लिखा, 'अब ये हॉट मॉर्निंग है...मेरा मतलब है..गुड मॉर्निंग'।