फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shehnaaz Gill: शहनाज गिल के पिता को मिली जान से मारने की धमकी, कहा- दीवाली से पहले घर में घुसकर मारेंगे

Sat, 08 Oct 2022 12:55 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मशहूर अभिनेत्री और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकी शहनाज गिल अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चाओं में रहती हैं। सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहने वाली शहनाज लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन
1 of 4
santokh singh sukh,Shehnaaz Gill - फोटो : Social media

मशहूर अभिनेत्री और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकी शहनाज गिल अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चाओं में रहती हैं। सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहने वाली शहनाज लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। टेलीविजन के चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस से मशहूर हुईं शहनाज एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में सामने आई खबरों के मुताबिक अभिनेत्री के पिता को जान से मारने की धमकी मिली है।

विज्ञापन

2 of 4
santokh singh sukh,Shehnaaz Gill - फोटो : Social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री के पिता संतोक सिंह सुख को विदेशी नंबर से फोन कर कुछ युवकों ने दिवाली से पहले मारने की धमकी दी है। धमकी देने वाले युवकों ने गालियां देने के बाद अभिनेत्री के पिता से कहा कि वह दिवाली से पहले उनको घर में घुस कर मारेंगे। रिपोर्ट की मानें तो इस सिलसिले में संतोक ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज करा दी है।


Bigg Boss 16: इस वीकएंड सलमान खान ने घर में घुसकर किया वार, दूर की शालीन भनोट की गलतफहमी
विज्ञापन

3 of 4
santokh singh sukh,Shehnaaz Gill - फोटो : Social media

बता दें कि इससे पहले भी संतोक सिंह को जान से मारने की कोशिश की जा चुकी है। शहनाज के पिता साल 2021 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। पार्टी में शामिल होने के बाद 25 दिसंबर को संतोक पर दो अनजान बाइक सवार व्यक्तियों ने हमला किया था। इन लोगों ने अभिनेत्री के पिता पर गोली चलाई थी। अमृतसर में हुए इस हादसे में संतोक बाल-बाल बच गए थे।

Bigg Boss 16: ‘हरियाणा की शकीरा’ को ‘इमली’ से मिली कड़ी टक्कर, सुंबुल और गोरी ने अपने डांस से फ्लोर पर लगाई आग

विज्ञापन

4 of 4
शहनाज गिल - फोटो : insta

शहनाज गिल की बात करें तो टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ से लोकप्रिय हुई शहनाज कई म्यूजिक एल्बम्स में भी नजर आ चुकी हैं। सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग रखने वाली अभिनेत्री जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आएंगी। इससे पहले वह हाल ही में पंजाबी फिल्म ‘हौसला रख’ में दिखाई दी थी, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था।

Gehana Vasisth: साजिद खान को मिला फिल्ममेकर गहना वशिष्ठ का साथ, बोलीं- ‘पहला पत्थर वो मारे जो पापी न हो’

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें