फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shefali Shah: अपने जन्मदिन के जश्न की खास तैयारी कर रहीं शेफाली, परिवार को थमाई प्लानिंग लिस्ट

Thu, 18 May 2023 01:35 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
शेफाली शाह - फोटो : सोशल मीडिया
शेफाली शाह बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस में शुमार हैं। 'डार्लिंग्स' और 'दिल्ली क्राइम' जैसे प्रोजेक्ट्स के जरिए उन्होंने बखूबी अपनी अभिनय प्रतिभा दिखाई है। शेफाली जल्द ही अपना जन्मदिन मनाने वाली हैं और वह खुद इसकी तैयारियों में जुट गई हैं। बता दें कि 22 मई को शेफाली का जन्मदिन होता है। करीबी दोस्त और परिवार के लोग उनका जन्मदिन याद रखें, शेफाली खुद यह सुनिश्चित कर रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शेफाली शाह - फोटो : सोशल मीडिया
हर कोई यह चाहता है कि उसका बर्थडे सभी को याद रहे। इस लिस्ट में शेफाली भी शुमार हैं। शेफाली बर्थडे के जश्न के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। हर कोई उनका जन्मदिन याद रखे यह सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा की है। इसके साथ शेफाली ने काफी मजेदार कैप्शन लिखा है।
विज्ञापन

3 of 5
शेफाली शाह - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस ने लिखा है, '22 तारीख को मेरा जन्मदिन है और मैं किसी को अपना जन्मदिन भूलने देना नहीं चाहती। मैंने महीनेभर पहले ही लोगों को याद दिलाना शुरू कर दिया और एडवांस में प्लानिंग भी शुरू कर दी। मेरा परिवार और मेरी बहनें इस बारे में सोचें, मैंने उससे पहले ही सोचा कि उन्हें एक लिस्ट दे देती हूं।' जैसा कि किसी ने कहा 'हमें अपने लिए खुद काम करना चाहिए।'

Mahesh Babu Rajamouli: महेश बाबू और राजामौली की नई फिल्म का मुहूर्त निकला, शुरू हुईं विदेश में शूटिंग की तैयार

4 of 5
शेफाली शाह - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'मेरी बहनें चिल्ला रही थीं। अरे... लेकिन मुझे पार्टियों की प्लानिंग करना पसंद है और मुझे पता है कि मुझे क्या चाहिए, इसलिए मैं तो बस उनके लिए चीजों को आसान बना रही हूं, ऐसा मुझे लगता है। मैं बहुत उत्सुक हूं और मुझे पार्टी की प्लानिंग का प्रोसेस बहुत पसंद है। मुझे सरप्राइझ की जरूरत नहीं....तो जो लिस्ट मैंने बनाई है उसके साथ तैयारी शुरू करो।'
Celebs: रील ही नहीं, रियल लाइफ हीरो भी हैं ये सितारे, एक्टिंग दुनिया में आने से पहले दीं भारतीय सेना में सेवाए
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शेफाली शाह - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस को शेफाली का यह अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है और साथ ही एडवांस में बधाईयां भी दी जा रही हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जिनका जन्मदिन है 22 मई को उन्हें हैप्पी बर्थडे टू यू।' वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'आपके लिए गिफ्ट बस पहुंचने ही वाला है।' बता दें कि 22 मई 2023 को शेफाली अपना 50 वां जन्मदिन मनाएंगी।
Rajeev Sen: पत्नी को लेकर राजीव सेन के बदले सुर, चारु असोपा को बनाना चाहते हैं बेस्ट फ्रेंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें