शेफाली शाह ने अपने अभिनय से इंडस्ट्री में अच्छी पहचान हासिल की है। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'थ्री ऑफ अस' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच शेफाली 2005 में आई फिल्म 'वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम' में अपने किरदार को लेकर बात करती नजर आईं। बता दें कि 2005 में आई इस फिल्म में शेफाली ने अक्षय कुमार की मां का रोल अदा किया था। वह अमिताभ बच्चन की पत्नी की भूमिका में थीं। उम्र में अभिनेत्री अक्षय कुमार से काफी छोटी हैं, लेकिन फिल्म में उन्हें मां की भूमिका दी गई, इसे लेकर शेफाली ने अब जाकर प्रतिक्रिया दी है।