फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत्रुघ्न सिन्हा ने आज तक नहीं देखी फिल्म 'शोले' और 'दीवार', ये रही वजह

Mon, 13 Nov 2017 12:50 PM IST
amarujala.com- Presented by :आनंद
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड में 'अबे खामोश' डॉयलॉग से अपनी अलग पहचान बनाने वाले एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'शोले' और 'दीवार' को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की गलतियों को गिनाते हुए बताया कि आखिर उन्होंने आज तक अमिताभ की फिल्म 'शोले' और 'दीवार' क्यों नहीं देखी।
विज्ञापन

2 of 5
दरअसल शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि 'शोले' फिल्म के डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने अमिताभ बच्चन यानि 'जय' के रोल के लिए पहले शत्रुघ्न को ऑफर किया था। मगर शत्रुघ्न ने 'शोले' में काम करने से मना कर दिया था। 
विज्ञापन

3 of 5
Shatrughan Sinha
ऐसे ही अमिताभ की फिल्म 'दीवार' के लिए भी उन्हें ऑफर किया गया था। मगर उन्होंने उस में भी काम करने से मना कर दिया। सौभाग्य से अमिताभ की ये दोनों फिल्में इतनी हिट हुई कि वो सदी की महानायक बन गए। 

4 of 5
मगर शत्रुघ्न ने इस बात के लिए खुशी भी जाहिर की कि उनका दोस्त महानायक बना। आपको बता दें कि इसी बात के चलते शत्रुघ्न ने अमिताभ की दोनों फिल्मों को आज तक नहीं देखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इतना  ही नहीं शत्रुघ्न ने फिल्म में अपनी विलन की भूमिका के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि मेरे खलनायक बनने के रोल को लोगों ने बहुत पसंद किया था। जब भी  वो पर्दे पर आते थे तो लोग तालियों से उनका स्वागत करते थे। उन्होंने कहा कि खलनायक बनकर लोगों की तालियां पाना बहुत मुश्किल काम होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें