'गोलमाल अगेन' के बाद परिणीति चोपड़ा अपनी अगली फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कुछ दिन पहले ही फिल्म के मेकर्स ने फिल्म में अर्जुन कपूर का पहला लुक रिलीज किया था। अब परिणीति का लुक सामने आया है।
विज्ञापन
2 of 5
अर्जुन कपूर
पिंकी फिल्म में इस इंटेंस लुक में नजर आएंगी। वो इसमें एक महत्वाकांक्षी लड़की की भूमिका निभा रही हैं। जो दिल्ली की एक लीडिंग कंपनी में काम करती हैं। परिणीति के लुक की दो तस्वीरें सामने आई हैं।
पढ़ें- प्रभास के लिए अनुष्का ने लिया इतना बड़ा फैसला, कहीं दांव पर ना लग जाए करियर
विज्ञापन
3 of 5
परिणीति चोपड़ा
इनमें वो एक तस्वीर में जैकेट पहने हुए हैं और दूसरी तस्वीर में शर्ट में नजर आ रहीं हैं। चश्मा और स्ट्रेट बालों में परि किसी बिजनेस टाइकून से कम नहीं लग रही हैं। इससे पहले परि का ऐसा अवतार कभी सामने नहीं आया है।
Presenting @ParineetiChopra in an all-new, never-seen-before avatar in #SandeepAurPinkyFaraar | @SAPFTheFilm pic.twitter.com/DFnan37lF2— Yash Raj Films (@yrf) November 13, 2017
4 of 5
परिणीति चोपड़ा
HT से बात करने के दौरान परि ने फिल्म में अपने रोल के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था, 'मैं एक महत्वाकांक्षी लड़की का किरदार निभा रही हूं। जो कॉरपोरेट सेक्टर में काम करती है। वो सिर्फ अपना करियर बनाना चाहती है।'
.@ParineetiChopra enters the ‘Corporate’ world in #SandeepAurPinkyFaraar | @SAPFTheFilm pic.twitter.com/UbUbnBcndv— Yash Raj Films (@yrf) November 13, 2017
परि आगे कहती हैं, 'ये एक दिल्ली में रहने वाली लड़की है जिसे पता है कि उसे अपनी लाइफ से क्या चाहिए। इस फिल्म में मेरा नया अवतार आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। ये रोल मेरे लिए काफी चैलेंजिंग है।'