बीते शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'शास्त्री विरुद्ध शास्त्री' में वैसे तो परेश रावल, मिमी चक्रवर्ती, नीना कुलकर्णी, मनोज जोशी और शिव पंडित जैसे कलाकारों ने तारीफ करने लायक काम किया ही है, इस फिल्म के जरिये पहली बार बड़े परदे पर उतरे बाल कलाकार कबीर पाहवा का काम इस फिल्म में कमाल है। उनका किरदार ही इस फिल्म की धुरी है और संगीतज्ञ मनोहर शास्त्री के पोते यमन शास्र्ती के रूप में उनका अभिनय अद्भुत है। खासतौर से फिल्म के अंतिम दृश्य में जब वह मंच पर अपने दादा के साथ शास्त्रीय गायन प्रस्तुत करते दिखते है।