फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद शरत सक्सेना ने बॉलीवुड में रखा था कदम, 46 सालों से कर रहे काम

Sat, 15 Aug 2020 01:53 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शरत सक्सेना - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता शरत सक्सेना को आपने सहायक किरदारों में टीवी से लेकर बड़े पर्दे पर जरूर देखा होगा। शरत ने निगेटिव किरदार के अलावा कॉमेडी फिल्मों में अपने अभिनय से सभी को खूब हंसाया। 17 अगस्त 1950 को शरत का जन्म मध्य प्रदेश के सतना जिले में हुआ था। एक छोटे से शहर से मुंबई तक का उनका सफर कैसा रहा चलिए आपको बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
शरत सक्सेना - फोटो : सोशल मीडिया
शरत सक्सेना ने अपनी स्कूली पढ़ाई भोपाल से की। इसके बाद उन्होंने जबलपुर से इलेक्ट्रानिक्स और कम्यूनिकेशन में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। हालांकि शरत की रुचि फिल्मों में थी तो वो 1972 में मुंबई पहुंच गए। दो महीने तक उन्होंने नौकरी की। जल्द ही उन्हें फिल्मों के छोटे छोटे अन्य काम मिलने लग गए। साल 1974 में शरत ने फिल्म 'बेनाम' से डेब्यू किया।
विज्ञापन

3 of 5
शरत सक्सेना - फोटो : सोशल मीडिया
शरत सक्सेना 1977 में फिल्म 'एजेंट विनोद' में नजर आए। इसके बाद उन्होंने 'काला पत्थर', 'तराना', 'शान', 'शक्ति' और 'पुकार' सहित कई फिल्मों में काम किया। फिल्मों में आने के बाद शरत को विलेन के रोल ऑफर होने लगे। उनके निगेटिव किरदारों को लोगों ने खूब पसंद किया। उनके निभाए किरादर दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुए जिसकी वजह से उनके पास फिल्मों की लंबी लाइन लग गई।

4 of 5
फना में शरत सक्सेना - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मी बैकग्राउंड नहीं होने की वजह से शरत को शुरुआती दिनों में काफी संघर्ष करना पड़ा। हालांकि उनकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा रहा कि उनके पास काम की कमी नहीं रही। निगेटिव किरदार के साथ साथ वो सहायक भूमिकाओं में पसंद किए जाने लगे। फिल्म 'फिर हेरा फेरी', 'भागमभाग', 'दे दना दन', 'बॉडीगार्ड' में उन्होंने लोगों को हंसाने का काम किया। निजी तौर पर शरत निगेटिव किरदारों से ज्यादा कॉमेडी भूमिकाएं करना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिंघम रिटर्न्स में शरत सक्सेना - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी के अलावा शरत ने तमिल, तेलुगू, मलयालम और पंजाबी भाषा में फिल्में की हैं। इसके अलावा उन्होंने टीवी पर कई शोज किए हैं। निजी जिंदगी की बात करें तो शरत शोभा सक्सेना संग शादी के बंधन में बंधे हैं। उनके दो बच्चे वीरा और विशाल हैं। शरत अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें