फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Har Har Mahadev: मराठा योद्धाओं के गौरवशाली इतिहास को दिखाती है 'हर हर महादेव', जानिए क्या है फिल्म की कहानी

Sat, 15 Oct 2022 07:26 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हर हर महादेव - फोटो : सोशल मीडिया
मराठी फिल्म 'हर हर महादेव' की चर्चा इन दिनों तेजी से हो रही है। मराठी सिनेमा से निकली यह पहली बहुभाषी फिल्म है। बता दें कि 'हर हर महादेव' फिल्म को पैन इंडिया स्तर  पर रिलीज किया जाएगा। दर्शकों को इसका बेसब्री से इंतजार है। कुछ दिन पहले ही फिल्म का दमदार ट्रेलर भी रिलीज किया गया है, जिसे देखने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। बता दें कि फिल्म में शरद केलकर ने छत्रपति शिवाजी महाराज के सेनापति आबाजी प्रभु देशपांडे का किरदार निभाया है। यह फिल्म मराठा योद्धाओं के गौरवशाली इतिहास को दर्शाती है। तो चलिए जानते हैं कि क्या है फिल्म की कहानी।
विज्ञापन

2 of 5
हर हर महादेव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वास्तविकता पर आधारित फिल्म 'हर हर महादेव' स्वराज्य के प्रति प्रेम, कर्तव्य, बलिदान और मित्रता में विश्वास की कहानी को प्रस्तुत करती है। यह फिल्म मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज का अनुसरण करती है, जिन्हें देश ही नहीं बल्कि विश्व के सबसे महान योद्धाओं में से एक माना जाता है।
 

South Actress: रश्मिका से तृषा तक, करोड़ों की सैलरी लेने वाली इन एक्ट्रेसेस की पहली कमाई जान उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन

3 of 5
एक्टर शरद केलकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
क्या होगी 'हर हर महादेव' की कहानी
फिल्म 'हर हर महादेव की कहानी' मराठा योद्धाओ के गौरव शाली इतिहास से जुड़े एक भाग पर आधारित है। जिसका नाम है 'पावनखिंड का युद्ध'। इसमे बीजापुर पर नियंत्रण पाने के लिए और अफजल खान को हराने व पन्हाला के किले पर कब्जे के बाद शिवाजी और उनकी छह सौ मराठाओं की सेना का लक्ष्य विशालगढ़ की ओर बढ़ना था, लेकिन बीजापुर की सेना के घेरे को भेदना मुश्किल था। ऐसे में योद्धाओं की  टुकड़ी इस कार्य को रात में अंजाम देने और बीजापुर की सेना का ध्यान भटकाने के लिए योजना बनाती है, जिसमें शिवाजी की तरह दिने वाले शिवा काशिद को सम्राट के भेष में बंदी बनना था। जिससे मराठा सेना आगे की ओर बढ़ सके।
 

Mili Trailer: प्रोड्यूसर पापा ने जब की बेटी की तारीफ, पढ़िए जान्हवी ने क्यों कहा, ‘पापा, आप ऐसा मत बोलिए’

4 of 5
शरद केलकर - फोटो : Instagram
इस बारे में जानकारी मिलती है कि 300 लोगों की टुकड़ी के साथ बाजी प्रभु ने सिद्दी मसूद और उसकी 12000 लड़ाकों की सेना से भयानक युद्ध लड़ा था। वही एक तरफ शिवाजी ने 300 योद्धाओं के साथ सूर्यराव सुर्वे और  जसवंतराव दलवी को हराकर, विशाल गढ़ पर झंडा फहराया था। कहा जाता है कि आबाजी प्रभु की वीरता के सम्मान में शिवाजी महाराज ने घोड़खिंड का नाम 'पावनखिंड रखा था'।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'हर हर महादेव' का ट्रेलर हुआ रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'हर हर महादेव' अभिजीत शिरीष देशपांडे द्वारा लिखित है और निर्देशित है। यह जी स्टूडियो द्वारा निर्मित व सुनील फड़तारे द्वारा सह-निर्मित है। फिलहाल बता दें कि ये फिल्म 25 अक्टूबर यानी दीपावली के मौके पर मराठी समेत हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और तमिल भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें