फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehran: जॉन अब्राहम ने पूरी की 'तेहरान' की शूटिंग, अपनी ही फिल्म 'पठान' को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देंगे अभिनेता

Sat, 15 Oct 2022 07:17 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
तेहरान - फोटो : सोशल मीडिया
जॉन अब्राहम की फिल्म 'तेहरान' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेता ने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने शनिवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'तेहरान की शूटिंग खत्म हो चुकी है। इतने शानदार शूटिंग के अनुभव के लिए पूरी टीम को शुक्रिया।'
KRK: केआरके ने खोली ऋतिक रोशन की पोल, वीडियो देख फैंस को लगा तगड़ा झटका
विज्ञापन

2 of 4
मानुषी छिल्लर - फोटो : सोशल मीडिया
जॉन अब्राहम के अलावा इस फिल्म में मानुषी छिल्लर भी नजर आने वाली हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' से बॉलीवुड में कदम रखा था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। 'तेहरान' की बात करें तो बताया जा रहा है कि यह एक जियो पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है जो सत्य घटनाओं पर आधारित है। 
Mili: माइनस डिग्री टेम्परेचर में जिंदगी की जंग लड़ती दिखीं जाह्नवी कपूर, रूह कंपा देगा फिल्म 'मिली' का ट्रेलर
विज्ञापन

3 of 4
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की कहानी को रितेश शाह और आशीष प्रकाश वर्मा ने लिखा है। वहीं, इसका निर्देशन अरुण गोपालन ने किया है। यह उनकी  डेब्यू फिल्म है। फिल्म का एक बड़ा हिस्सा ईरान में शूट किया गया है। हाल ही में फिल्म से जॉन अब्राहम का लुक सामने आया था जिसके बाद से ही लोगों में तेहरान को लेकर काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है।
Bollywood: साकिब सलीम के हाथ लगी बड़ी वेब सीरीज, सामंथा-वरुण धवन के साथ करेंगे काम
विज्ञापन

4 of 4
पठान फिल्म में शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि फिल्म अगले साल रिलीज करने के लिए जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं। तेहरान साल 2023 में गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होने जा रही है। इसकी रिलीज डेट 26 जनवरी है जबकि एक दिन पहले शाहरुख खान की कमबैक फिल्म पठान सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही फिल्मों में जॉन नजर आने वाले हैं।
Rasika Dugal: रसिका दुग्गल ने लेटेस्ट फोटोशूट से लूटा फैंस का दिल, पर्पल ड्रेस में दिखा एलिगेंट लुक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें