फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shantanu Maheshwari: आलिया को देखकर मैंने बहुत कुछ सीखा है, लेकिन हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त नहीं हैं

Mon, 24 Apr 2023 01:34 PM IST
ज्योति वर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 8
शांतानु माहेश्वरी-गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
चैनल वी के शो 'दिल दोस्ती डांस' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता शांतानु माहेश्वरी अब बड़ी फिल्मों का हिस्सा बनने लगे हैं। शांतनु ने शो मैन संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा है। उनकी एक वेब सीरीज 'टूथ परी: व्हेन लव बाइट्स' बीते हफ्ते नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हुई है। शांतनु से एक खास बातचीत।
विज्ञापन

2 of 8
शांतानु माहेश्वरी-गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लगता है ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के बाद आपके पास प्रेम कहानियों के प्रस्ताव खूब आ रहे हैं?
हां, इस फिल्म में मेरे काम को जो प्रशंसा मिली इसके बाद से मुझे काम तो आने ही लगे हैं लेकिन मैं ये नहीं कहूंगा कि सिर्फ प्रेम कहानियां ही आ रही हैं। प्रेम कहानियों के इतर भी मुझे कई तरह के किरदार करने के लिए चुना जा रहा है और मैं इस बात से बेहद खुश हूं। हालांकि, मेरा ये भी मानना है कि अगर प्रेम कहानियां भी आती है तो करने में कोई हर्ज नहीं हैं क्योंकि आपका प्रेम को कहने और करने का तरीका अलग होना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 8
शांतानु माहेश्वरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
टीवी से आपके सफर की शुरुआत हुई और अब कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा हैं तो अपने सफर को कैसे देखते है ?

मैंने कभी सोचा ही नहीं था कि मैं टीवी पर आऊंगा या फिर अपने डांस के जरिए भारत का प्रतिनिधित्व विदेश में भी करूंगा। संजय लीला भंसाली के साथ अपनी पहली फिल्म करना मेरे लिए अब तक का सबसे खूबसूरत पल रहा है। मैंने जो चीजें कभी अपने सपने में भी नहीं सोची था इस जीवन ने मुझे वह सब दिया है। मैं कोलकाता से हूं और वहां सिर्फ डांस करता था कभी पता भी नहीं था कि मुंबई आऊंगा, कैमरे पर डांस करूंगा, ऐक्टिंग करूंगा पर सब कर रहा हूं। (साल 2015 में शांतनु एक डांस ग्रुप बिंदास नाच के देसी हॉपर्स से जुड़े। इस ग्रुप ने साल 2017 वर्ल्ड ऑफ डांस में हिस्सा लिया और यह शो जीता भी)।

Sushmita Sen: जब 15 साल के लड़के ने की थी सुष्मिता सेन से छेड़छाड़, एक्ट्रेस ने उठाया था यह कदम

4 of 8
शांतानु माहेश्वरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आपने अब तक कितने ऑडिशन दिए होंगे और आप कभी निराश हुए रिजेक्शन से?

शुरू में तो सबको ही ऑडिशन के जरिए ही काम मिलता है तो मैंने भी खूब ऑडिशन दिए हैं। कई बार ऐसा भी हुआ कि मुझे किसी शो के लिए चुन लिया जाता था लेकिन फिर बाद में रिजेक्शन कॉल भी आ जाता था तो इस तरह से निराश भी होना पड़ा है। लेकिन जबसे मैंने ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की है तबसे मुझे इंडस्ट्री में एक अलग नजरिए से देखा जाने लगा है।  अब मुझे उस तरह से ऑडिशन नहीं देने पड़ते हैं। मुझे देख कर रोल लिखे जाने लगे हैं।

Backstreet Boys: 'डीएनए वर्ल्ड टूर' पर भारत में परफॉर्म करेगा बैकस्ट्रीट बॉयज बैंड, 13 साल बाद होगी वापसी
विज्ञापन

5 of 8
शांतानु माहेश्वरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जब आपने अभिनय को अपना मकसद बनाया तो घरवालों की क्या प्रतिक्रिया थी?

 मेरे माता पिता बहुत खुश थे, या यूं कहूं कि वो मुझसे भी ज्यादा खुश थे। मुझे कभी खुद पर भरोसा नहीं था लेकिन उनको मुझ पर मुझसे भी ज्यादा भरोसा था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि कैमरे के सामने आकर काम करूंगा लेकिन वे बोलते थे कि तुमको करना चाहिए। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे इतने अच्छे और समझदार माता पिता मिले हैं। मेरे पिताजी राजेंद्र कुमार माहेश्वरी का बिजनेस है और मेरी माता संध्या एक गृहणी है। एक बड़े भाई हैं जिनकी शादी हो चुकी है।
विज्ञापन

6 of 8
शांतानु माहेश्वरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तो अब तक आपने जिन निर्देशकों के साथ का किया उनसे क्या क्या सीखा और कोई ड्रीम किरदार?

मैं बड़े निर्देशकों के साथ तो काम करना ही चाहता हूं लेकिन मैं उन लोगों के साथ भी काम करने के लिए तैयार हूं जो पहली बार फिल्म बना रहे हैं। मेरा काम है ज्यादा से ज्यादा लोगों का मनोरंजन करना है तो मैं अपने आपको बिल्कुल भी रोकना नहीं चाहता हूं। मैं खेल से जुड़ा हुआ कोई किरदार करना चाहता हूं क्योंकि मुझे ऐसे काम करना बहुत पसंद है। इसके अलावा मैं एक्शन फिल्में करना चाहूंगा, या डांस पर बनी किसी फिल्म में काम करना चाहूंगा।
विज्ञापन

7 of 8
आलिया भट्ट-शांतानु माहेश्वरी - फोटो : social media
आलिया भट्ट के साथ आपने अपनी पहली फिल्म की। उनसे अब भी बात होती है?

मैंने उनके साथ फिल्म में काम किया है। लेकिन हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त नहीं हैं। आलिया से मैंने बहुत कुछ सीखा है। उनके साथ मेरा जो अनुभव रहा है उससे मैं ये ही समझ पाया कि आलिया जितनी कमाल की अदाकारा हैं उतनी ही कमाल की इंसान भी हैं। जब भी वह अपने सीन करती थीं मैं सिर्फ देखता रहता था कि वो कैसे और क्या कर रही हैं क्योंकि देखने से ही बहुत कुछ सीखने को मिलता था।
विज्ञापन

8 of 8
शांतानु माहेश्वरी-टूथ परी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
और ये नई सीरीज ‘टूथ परी’ क्या है?

यह एक वैंपायर की दुनिया की कहानी है। इसमें तानिया जिस लड़की के किरदार में है वह वैंपायर रहती है। उसका दांत टूट जाता है। वह अपना इलाज करवाने जिस अस्पताल में आती है, वहां मैं दंत चिकित्सक हूं। मैं सिर्फ इतना बता सकता हूं कि यह शो वैंपायर की दुनिया पर बने पिछले किसी भी शो की तरह नहीं है। इसकी कहानी एकदम नई है और आपको इस सीरीज के जरिए एक अलग तरह का कॉन्टेंट देखने को मिलेगा।

Sarath Babu: साउथ एक्टर सरथ बाबू की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें