'पठान' के साथ अपनी जबर्दस्त वापसी चिन्हित करने वाले शाहरुख खान जल्द ही एक और एक्शन फिल्म लेकर फैंस के बीच आने वाले हैं। अभिनेता के फैंस 'जवान' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इसके अलावा उन्हें इंतजार है 'डंकी' का। जब से शाहरुख खान ने अपनी फिल्म डंकी की घोषणा की है, तब से प्रशंसक उस जादू को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो निर्देशक राजकुमार हिरानी ने सुपरस्टार के साथ बनाया है। इस बीच अब 'डंकी' के एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल यानी विक्की कौशल के पिता ने शाहरुख खान के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया है।