समाज में बराबरी का दर्जा हासिल करने की महिलाओं की लड़ाई जारी है। सिनेमा भी समाज का हिस्सा है और महिलाओं के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया यहां भी देखा जाता है। अक्सर असमान वेतन, फिल्मों में हीरोइन की भूमिकाओं आदि को लेकर सवाल उठते रहते हैं। असमानता को लेकर उठ रहीं आवाजें कोई नई बात नहीं हैं। शुरुआत से ऐसा देखा गया है। कुछ तो सीमित संसाधनों और कुछ भेदभाव के चलते सिनेमा की दुनिया में हीरोइनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा हैं। हालांकि, इतने के बावजूद उन्होंने खुद को साबित किया है और वक्त के साथ-साथ बदलाव लाने में भी अहम भागीदार बनी हैं। कई दिग्गज अभिनेत्रियां इस बारे में खुलकर बात कर चुकी हैं कि उनके वक्त में सेट पर कैसे मुश्किल हालात हुआ करते थे। वॉशरूम का अभाव, फीमेल मेकअप आर्टिस्ट्स का न होना...ऐसी ही कई बातें थीं, जिनसे उन्हें दो-चार होना पड़ता था। आइए जानते हैं...