ओम राउत की 'आदिपुरुष' के बाद अब सभी की नजरें नितेश तिवारी की 'रामायण' पर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, श्रीराम और माता सीता के लीड रोल में नजर आएंगे। पहले यह खबर आई थी कि एक्टर यश इस फिल्म में श्रीराम का रोल अदा करेंगे, लेकिन बाद में पता चला कि उन्होंने इससे इनकार कर दिया है। ऐसे में भगवान श्रीराम के किरदार के लिए रणबीर कपूर के नाम की चर्चा ही जोरों पर है। इस मामले में हाल ही में 'शक्तिमान' फेम एक्टर मुकेश खन्ना ने प्रतिक्रिया दी है और फिल्म की कास्टिंग पर सवाल उठाए हैं।