शक्तिमान फिल्म की चर्चा बीते कुछ दिनों से जोरों पर है। हाल ही में मुकेश खन्ना ने 'शक्तिमान' फिल्म को लेकर कई बातों का खुलासा किया था जिसके बाद से ही लोगों में इस मूवी को लेकर काफी ज्यादा उत्सुक्ता देखने को मिल रही है। इसके अलावा फिल्म का प्रोमो भी सामने आया था जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। बता दें कि 90 के दशक में बने इस टीवी शो को बच्चों के साथ बड़े भी खूब पसंद किया करते थे। यही वजह है कि आज भी लोग इस फिल्म से जुड़े हर अपडेट को जानने की कोशिश में हैं। फिल्म में लीड रोल कौन निभाएगा इस बात का खुलासा अभी नहीं हो सका है। वहीं, फिल्म में किलविश का किरदार कौन निभाएगा इसके बारे में भी ज्यादातर लोग जानना चाहते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन से एक्टर इस फिल्म में विलेन के किरदार को बखूबी निभा सकते हैं।