शक्ति कपूर, शिवांगी कोल्हापुरे
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की ओरिजिनल डेट्स काफी लेट हो रही थीं, इसलिए देरी ना होने के लिए शक्ति और शिवांगी के शूट्स एक ही दिन रखे गए। एक ही दिन शूट होने की वजह से दोनों की मुलाकातों का दौर शुरू हो गया। इसी क्रम में दोनों अच्छे दोस्त बन गए। जब दोनों की इस फिल्म के सेट पर मुलाकात हुई थी, तब दोनों ही अपने करियर को लेकर स्ट्रगल कर रहे थे, लेकिन वो कहते हैं ना कि बुरा दौर जल्द खत्म हो जाता है। यही दोनों के साथ भी हुआ जब फिल्म ‘किस्मत’ हिट साबित हुई और दोनों का करियर भी हिट हो गया।