बोल्ड तस्वीरों की वजह से ज्यादा सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में एक घर खरीदा। शर्लिन ने यह घर दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग में बुर्ज खलीफा में खरीदा है। इस बात का खुलासा खुद शर्लिन ने इंटरव्यू में किया। शर्लिन ने इंटरव्यू में बताया कि फ्लैट लेने के लिए मुझे दोस्त ने समझाया जिसके बाद मैंने बुर्ज खलीफा में फ्लैट लिया। हालांकि शर्लिन एक मात्र ऐसी अभिनेत्री नहीं हैं जिन्होंने दुबई में प्रॉपर्टी खरीदी हो। जानिए ऐसे सितारों के बारे में जिनका दुबई में खुद का बंगला है।