फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका के JNU पहुंचते ही 'छपाक' का हो रहा विरोध, समर्थन में उतरा बॉलीवुड जानें किसने क्या किए ट्वीट

Wed, 08 Jan 2020 03:47 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Anurag, Deepika and Swara - फोटो : twitter
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में हुई हिंसा के बाद देशभर में प्रदर्शन हो रहा है। छात्रों के इस विरोध प्रदर्शन को फिल्मी हस्तियों का भी साथ मिला। यहां तक कि फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी सात जनवरी की देर शाम जेएनयू कैंपस पहुंचीं। दीपिका ने हिंसा के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में शामिल हुईं और अपना विरोध जताया। दीपिका के विरोध प्रदर्शन में पहुंचने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी आने वाली फिल्म 'छपाक' का विरोध हो रहा है। जिसके बाद सिनेमाजगत के नामचीन सितारे दीपिका के समर्थन में उतर आए हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
anurag kashyap - फोटो : social media
दीपिका के इस कदम के बाद भाजपा प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि वे दीपिका फिल्म 'छपाक' का बहिष्कार करेंगे। इसके बाद से बॉलीवुड सितारे दीपिका के समर्थन में उतर आए हैं। मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप ने दीपिका की फिल्म का समर्थन करते हुए ट्वीट किया। अनुराग ने लिखा- 'महिला हमेशा से ही ताकतवर थी, है और रहेगी। छपाक का पहला दिन सारे शो। वो सभी लोग जो हिंसा के खिलाफ खड़े हैं उन्हें फिल्म के टिकट बुक कराने चाहिए। साथ ही लोगों को दिखा देना चाहिए। मूक बयान देने का समय आ गया है जो सबसे ज्यादा मारक साबित होगा।' 
 
विज्ञापन

3 of 7
स्वरा भास्कर - फोटो : file photo
अनुराग ने दूसरे ट्वीट में लिखा- 'ये नहीं भूलना चाहिए कि दीपिका इस फिल्म की निर्माता भी हैैं। उन्होंने ज्यादा रिस्क उठाया है। मेरे दिल में दीपिका के लिए बेहद इज्जत है।' अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने दीपिका के इस कदम की सराहना की। स्वरा ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाया और लिखा-' यह बहुत अच्छा है दीपिका पादुकोण।'
 

 

4 of 7
Vikrant Massey and Richa Chadda - फोटो : file photo
'छपाक' फिल्म में दीपिका के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाले अभिनेता विक्रांत मेस्सी ने भी दीपिका का समर्थन किया। विक्रांत ने दीपिका के जेएनयू कैंपस वाली तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा- 'गर्व महसूस हो रहा है।' अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने दीपिका का समर्थन करते हुए दिल वाला इमोजी बनाया और लिखा- 'शाबाश'।
 
 
विज्ञापन

5 of 7
Vishal Dadlani
संगीतकार और गायक विशाल ददलानी ने भी ट्वीट किया। विशाल ने लिखा- 'दीपिका पादुकोण को पूरा समर्थन और शुक्रिया.. साहस दिखाने के लिए क्योंकि सिनेमाजगत में कई हस्तियां ऐसा नहीं कर पाती हैं। जो छपाक फिल्म का बहिष्कार करने का ट्रेंड करवा रहे हैैं वो बहादुर महिला को नहीं रोक सकते। छपाक ब्लॉकबस्टर साबित होगी।' 
 
विज्ञापन

6 of 7
Anubhav Sinha and Simi Garewal - फोटो : file photo
फिल्मकार अनुभव सिन्हा भी दीपिका की तारीफ की। अनुभव सिन्हा ने ट्वीट किया- 'मैं हमेशा से कहता रहा हूं कि महिलाएं बहुत मजबूत होती हैं। दीपिका की इज्जत करिए।' मशहूर अदाकारा सिमी ग्रेवाल ने भी ट्वीट किया। सिमी ने लिखा-  'दीपिका मैं तुम्हारे कमिटमेंट और हिम्मत की सराहना करती हूं। तुम एक हीरो हो।' 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Sudhir Mishra and Lisa Ray - फोटो : twitter
फिल्म निर्देशक सुधीर मिश्रा ने ट्वीट किया- 'दीपिका ने बेहतरीन काम किया है। सुधीर के अलावा मशहूर अभिनेत्री लीजा रे ने लिखा-'सम्मान दीपिका के लिए। सम्मान जेएनयू के छात्रों के लिए।'  

अजय देवगन ने कभी नहीं किया काजोल को प्रपोज, 'तानाजी..' पर भी किए फिल्म की कास्ट ने खुलासे
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें