बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन किसी-न-किसी वजह से वह अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में शाहरुख दिल्ली आए थे। यहां एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कुछ ऐसी बातें बताईं, जिसकी हर ओर चर्चा होनी लगी। दरअसल, शाहरुख एक इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड के कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपनी पत्नी और घर मन्नत के बारे में कई राज खोले। शाहरुख ने अपनी पत्नी की तारीफ करते हुए बताया कि घर की बॉस उनकी पत्नी गौरी ही हैं और घर में उन्हीं की चलती है।