फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anek: ‘विकी डोनर’ से ‘अंधाधुन’ तक आयुष्मान ने अपनी अदाकारी से खूब बटोरी वाहवाही, एक में निभाया था समलैंगिक किरदार

Wed, 25 May 2022 04:45 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
आयुष्मान के बेहतरीन किरदार - फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी फिल्म 'अनेक' के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं। आयुष्मान की गिनती हिंदी सिनेमा के उन अभिनेताओं में होती है, जो हर बार अपनी फिल्मों में कुछ नयापन लेकर आते हैं। अपने हर किरदार को बखूबी से निभाने वाले आयुष्मान ने दर्शकों को दिल में एक खास जगह बनी ली है। हर फिल्म में उनकी किरदार एकदम अलग होता है और उनकी ज्यादातर फिल्में सामाजिक मुद्दों पर आधारित होती हैं। आज हम आपको उनके कुछ बेहतरीन किरदारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें अपनी अदाकारी से उन्होंने खूब बटोरी वाहवाही है।
विज्ञापन

2 of 7
विक्की डोनर - फोटो : सोशल मीडिया
विकी डोनर (2012)
आयुष्मान खुराना ने अपने करियर की शुरुआत 'विकी डोनर' फिल्म से की थी। इस फिल्म में उन्होंने एक स्पर्म डोनर का किरदार निभाया था। उन्हें इसके लिए बेस्ट डेब्यू का अवॉर्ड मिला था। वहीं, दर्शकों को भी वह काफी पसंद आए थे।
विज्ञापन

3 of 7
शुभ मंगल सावधान - फोटो : सोशल मीडिया
शुभ मंगल सावधान (2017)
इस फिल्म में आयुष्मान ने मुदित शर्मा का किरदार निभाया था। इस फिल्म में वो ऐसे व्यक्ति के किरदार में थे, जिसे स्तंभन दोष की समस्या है। इस रोल में उन्होंने इतनी बखूबी से निभाया कि सभी उन्हें और पसंद करने लगे थे।

4 of 7
अंधाधुन - फोटो : सोशल मीडिया
अंधाधुन (2018)
इस फिल्म में आयुष्मान ने एक अंधे व्यक्ति आकाश सरफ का किरदार निभाया था, जो पियानो बजाता है। उनकी एक्टिंग और फिल्म की कहानी इतनी बढ़िया है कि दर्शकों को यह बहुत पसंद आई थी। यह उनकी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है।
विज्ञापन

5 of 7
ड्रीम गर्ल - फोटो : सोशल मीडिया
ड्रीम गर्ल (2019)
इस फिल्म में आयुष्मान ने करम सिंह उर्फ पूजा का किरदार बखूबी निभाया था। इसमें उन्होंने एक छोटे शहर के लड़के की भूमिका निभाई है, जो महिलाओं की आवाज निकालकर लोगों से बात करता है।
विज्ञापन

6 of 7
आर्टिकल 15 - फोटो : सोशल मीडिया
आर्टिकल 15 (2019)
आमतौर पर आयुष्मान कॉमेडी के साथ एक सामाजिक मुद्दा पेश करते हैं, लेकिन ये फिल्म कुछ अलग थी। इस फिल्म में उन्होंने पुलिस अफसर की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म एक जातिवाद के मुद्दे पर बनी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शुभ मंगल ज्यादा सावधान - फोटो : सोशल मीडिया
शुभ मंगल ज्यादा सावधान (2020)
यह फिल्म 'शुभ मंगल सावधान' का सीक्वल थी, जिसमें आयुष्मान (कार्तिक) ने एक समलैंगिक व्यक्ति की भूमिका निभाई थी। कार्तिक एक ऐसा इंसान है, जो अपने प्यार के लिए किसी के साथ भी आमने-सामने होने को तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें