शाहरुख खान फैन क्लब
- फोटो : Social Media
'मन्नत' के अलावा शाहरुख खान का दुबई में भी अपना घर है जिसकी कीमत 200 करोड़ से ज्यादा बताई जाती है। दुबई के अलावा लंदन में भी शाहरुख का अपना एक घर है, जो उन्होंने साल 2009 में खरीदा था। इसकी कीमत भी 200 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है। 1992 में फिल्म दीवाना से अपने करियर की शुरुआत करने वाले शाहरुख इस वक्त दुनिया के शीर्ष कलाकारों में शामिल हैं। ऐसा कहा जाता है कि शाहरुख खान की कुल संपत्ति साल 2025 तक 1 बिलियन डॉलर हो जाएगी।
गौरी और शाहरुख की लव स्टोरी की इंडस्ट्री में मिसाल दी जाती है। पहली मुलाकात में जब शाहरुख ने गौरी सेे बात करना चाहा, तो उन्होंने यह कहकर मना कर दिया था कि उनका ब्वॉयफ्रेंड बाहर इंतजार कर रहा है। जबकि बाहर गौरी का भाई इंतजार कर रहे थे। जब शाहरुख को पता चला कि गौरी ने उनसे झूठ बोला, तो उन्होंने गौरी को बहन बनाने को लेकर मजाक किया। धीरे-धीरे दोनों का अफेयर शुरु हो गया। बाद में गौरी शाहरुख को बिना बताए अपने दोस्तों के साथ मुंबई चली गईं। इसके बाद शाहरुख भी अपनी मां से हजार रुपये लेकर गौरी की तलाश में मुंबई आ गये। करीब 5 साल तक अफेयर चलने के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया और घरवालों को बताया पर गौरी के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था, क्योंकि गौरी हिंदू थी और शाहरुख मुस्लिम। आखिर में दोनों के प्यार के आगे को झुकना पड़ा और दोनों ने शादी कर ली।