Shahrukh Khan
- फोटो : social media
शाहरुख ने लेटरमैन के काम करने के तरीके की जमकर तारीफ की है। बता दें कि डेविड लेटरमैन एक अमेरिकी टेलीविजन होस्ट, कॉमेडियन, लेखक और निर्माता भी हैं। इन्होंने अपने करियर में 33 वर्षों तक लेट नाइट टेलीविजन टॉक शो की मेजबानी की है। डेविड द्वारा होस्ट किए गए शो के पहले सीजन में उन्हें बराक ओबामा, जॉर्ज क्लूनी, मलाला यूसुफजई और जेरी सीनफेल्ड जैसे चर्चित नामों के इंटरव्यू के बाद, अब शाहरुख खान भी इस लिस्ट में बतौर गेस्ट शामिल हुए है।