फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लैमर से दूर रहते हैं ये 5 स्टारकिड्स, एक तो बिल्कुल अपनी मां की कार्बन कॉपी

Sat, 18 May 2019 01:10 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
krishna shroff, raisa pandey, paloma dhillon - फोटो : social media
बॉलीवुड में इन दिनों स्टारकिड्स का बोलबाला है। पिछले एक साल में कई सेलिब्रिटीज के बच्चों ने बॉलीवुड में एंट्री की, इनमें जाह्ववी कपूर, सारा अली खान, ईशान खट्टर और अनन्या पांडे का नाम प्रमुख है। हाल ही में पिता चंकी पांडे के साथ अनन्या और उनकी बहन राइसा को स्पॉट किया गया है और उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। राइसा अभी केवल 13 साल की हैं। वो शायद पहली बार इस तरह लाइमलाइट में आई हैं। बॉलीवुड के ऐसे कई सेलिब्रिटी किड्स हैं जो कैमरे पर कम ही दिखते हैं। आगे की स्लाइड में देखिए ऐसे ही स्टारकिड के बारे में।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
farhan akhtar with daughters - फोटो : social media
फरहान अख्तर अक्सर गर्लफ्रेंड शिवानी दांडेेकर के साथ देखे जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों एक दूसरे की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। पूर्व पत्नी अधुना से फरहान के दो बच्चे हैं- शाक्या और अकीरा। दोनों कैमरे पर कम ही दिखते हैं। फरहान की बड़ी बेटी शाक्या की हेयर स्टाइल देखकर तो ऐसा ही लगता है कि वो भी अपने मां के नक्शेकदम पर हैं। बता दें कि अधुना एक हेयरस्टाइलिस्ट हैं।
विज्ञापन

3 of 6
paloma dhillon
पूनम ढिल्लन की बेटी पालोमा के बारे में माना जा रहा है कि जल्द ही वो बॉलीवुड में एंट्री कर सकती हैं। 22 साल की पालोमा की देख-रेख पूनम ढिल्लन ने सिंगल मदर के तौर पर की है। सोशल मीडिया पर पालोमा की तस्वीरों को देखकर लगता है कि वो बॉलीवुड में आने की तैयारी में हैं। कुछ तस्वीरों में तो पालोमा हूबहू अपनी मां की तरह दिखती हैं।

4 of 6
krishna shroff - फोटो : social media
जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ एक के बाद एक फिल्में कर रहे हैं लेकिन उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ कैमरे के पीछे ही रहती हैं। कृष्णा को कई बार जैकी श्रॉफ और टाइगर के साथ स्पॉट किया जाता रहा है। खबरों की मानें तो कृष्णा की रुचि एक्ट्रेस बनने में बिल्कुल नहीं है।
विज्ञापन

5 of 6
trishala
संजय दत्त ने साल 1987 में रिचा शर्मा से शादी की थी। संजय और रिचा की बेटी त्रिशाला हैं जो मां की मौत के बाद न्यूयॉर्क में रहती हैं। त्रिशाला फिलहाल फैशन इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। संजय दत्त कई बार बेटी के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। उन्होंने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि त्रिशाला फिल्मों में नहीं आना चाहती।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
aditya pancholi with family - फोटो : social media
आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली जाना-पहचाना नाम हैं लेकिन उनकी बेटी सना के बारे में कम ही लोगों को पता है। 28 साल की सना को कई फिल्मों के ऑफर भी मिले हैं लेकिन वो एक्टिंग नहीं करना चाहतीं। साल 2007 में उन्हें फिल्म शाकालाका बूम बूम ऑफर की गई थी। सना के फिल्म ठुकराने के बाद यह फिल्म कंगना रनौत के पास चली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें