फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम शानदार: एक ही फ्रेम में नजर आए शाहरुख खान-करीना कपूर और दूसरे सितारे, पार्टी की तस्वीरें हुईं वायरल

Mon, 09 Aug 2021 11:12 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख-करीना और सितारों की संडे पार्टी - फोटो : Instagram
बॉलीवुड के सितारे पर्दे पर तो एक दूसरे के साथ काम करना पसंद करते ही हैं साथ ही पर्दे के पीछे भी उनकी अच्छी दोस्ती रहती है। ये ही वजह है कि अपनी किसी भी शाम को खास बनाने के लिए ये सितारे अक्सर पार्टी कर लेते हैं। लॉकडाउन के बाद से बहुत से सितारे अक्सर हाउस पार्टी करते ही नजर आ रहे हैं। हालांकि अब लॉकडाउन हट चुका है लेकिन सेलेब्स को घर पर ही पार्टी करना ज्यादा पसंद आ रहा है।

संडे पार्टी में साथ नजर आए ये सितारे

अब हाल ही में रविवार को बॉलीवुड के कई सितारों ने मनीष मल्होत्रा के घर पार्टी की। इसमें शाहरुख खान, गौरी के साथ साथ करिश्मा कपूर, करीना कपूर, करण जौहर और नताशा पूनावाला नजर आए। करीना कपूर तो अक्सर अपनी गर्ल गैंग के साथ मस्ती करती नजर आती हैं लेकिन इस बार पार्टी में और भी कई सितारे नजर आए। इन सितारों ने साथ में गुजारी इस शाम को परफेक्ट संडे बताया है।




विज्ञापन

2 of 5
अरोड़ा एंड कपूर सिस्टर्स - फोटो : Instagram
अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'परफेक्ट रविवार की शाम,  प्यार और खुशी'। इन तस्वीरों में सभी सितारे काफी चिल मोड में नजर आ रहे हैं और सबके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। करिश्मा और दूसरे सितारों द्वारा साझा की गई इन तस्वीरों पर यूजर्स जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने लिखा,  'शाहरुख खान और बेबो एक फ्रेम में'। बता दें कि शाहरुख और करीना ने कई फिल्मों में साथ काम किया है और शाहरुख हमेशा से करीना के क्रश रहे हैं। करीना शाहरुख और गौरी के साथ मस्ती करने से कभी पीछे नहीं हटती हैं। 

4 of 5
मनीष मल्होत्रा - फोटो : Insatagram- @manishmalhotra05
वहीं मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीर साझा कर लिखा, 'परफेक्ट संडे नाइट'। गौरतलब है कि मनीष मल्होत्रा और करण जौहर एक दूसरे के काफी क्लोज माने जाते हैं वहीं अरोड़ा और कपूर सिस्टर्स से उनकी दोस्ती काफी पुरानी है। मनीष मल्होत्रा के घर हुई इस पार्टी में सभी ने जमकर मस्ती की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान, करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
इस तस्वीर में इतने सितारों को एक साथ देखकर फैंस को काफी अच्छा लग रहा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो एक तरफ जहां शाहरुख फिल्म 'पठान' की शूटिंग में व्यस्त हैं तो वहीं करीना बहुत जल्द 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगी। दूसरी तरफ रविवार को ही करण जौहर के 'बिग बॉस ओटीटी' का प्रीमियर हुआ जहां मलाइका ने अपनी डांस परफॉरमेंस से अपना दिल जीत लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें