फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैरतअंगेज स्टंट के लिए शाहरुख खान ने लगाई हवा में छलांग, वायरल हो गया वीडियो

Fri, 29 Jan 2021 08:49 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'पठान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। बीते दिनों उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं जिनमें उनका नया लुक देखने को मिला था। दर्शक अपने चहेते अभिनेता की फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच शाहरुख का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें वे खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहरुख खान के इस वीडियो को उनकी प्रोड्क्शन कंपनी रेड चिली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट से साझा किया है। इस वीडियो में शाहरुख हवा में गोते खाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को किसी बहुत ऊंची बिल्डिंग से शूट किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
वीडियो में दिख रहा है कि शाहरुख बिल्डिंग से नीचे की तरफ गिरते हैं और फिर वे पाइप पकड़कर, हवा में छलांग लगाकर फिर ऊपर की तरफ आ जाते हैं। इस वीडियो को शाहरुख के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। हालांकि, ये वीडियो किसी फिल्म की शूटिंग का है या फिर किसी एड फिल्म का, ये बता पाना मुश्किल है।

4 of 5
shah rukh khan - फोटो : instagram/iamsrk
पठान के बाद फिर से करेंगे शूटिंग
शाहरुख ने फिल्मकार राजकुमार हिरानी की फिल्म के लिए हामी भर ली है और इस सामाजिक संदेश देने वाली ड्रामा फिल्म की शूटिंग वह इस साल के मध्य से ही शुरू कर देंगे। हिरानी की फिल्म खत्म होने के बाद शाहरुख साउथ के सुपरहिट निर्देशक एटली की फिल्म शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shah Rukh Khan - फोटो : Instagram
शाहरुख खान की एक और फिल्म भी कतार में लग चुकी है। ये फिल्म है साउथ के सुपरहिट निर्देशक एटली की एक्शन फिल्म। इस फिल्म में शाहरुख का डबल रोल बताया जा रहा है और इस फिल्म के लिए शाहरुख खान का प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज हिंदी सिनेमा की कुछ दिग्गज कंपनियों के साथ लगातार चर्चाएं कर रहा है। मामला जल्द ही फाइनल होने के करीब है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें