फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jawan Teaser: जवान के मेकर्स ने किया टीजर की रिलीज डेट का खुलासा, होश उड़ाएगा शाहरुख खान का नया अवतार

Wed, 28 Jun 2023 10:22 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान इन दिनों अपने टशन में हैं। बीते कुछ समय पहले उनकी फिल्म पठान सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए थे। फैंस ने शाहरुख की बहुत तारीफ की थी और अब लोगों को अभिनेता की आने वाली फिल्म जवान का बेसब्री से इंतजार है। कभी इस फिल्म का कोई वीडियो लीक होता है तो कोई फोटो। तो अब फैंस की बेसब्री को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने इसके टीजर की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की जवान को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने कहा है कि 7 जुलाई या 15 जुलाई को फिल्म का टीजर रिलीज किया जाएगा। मेकर्स फिल्म को लेकर हर मुमकिन जानकारी छुपाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे फायदा यह है कि मेकर्स जवान को लेकर बज बना रहे हैं। ऐसे में लोगों में जानने की उत्सुकता बनी रहेगी कि फिल्म में ऐसा क्या होने वाला है जो मेकर्स इतना छुपा रहे हैं। अब यह भी बताया जा रहा है कि फिल्म की रिलीज से ठीक दो महीने पहले इसका प्रोमोशन शुरू होने वाला है।

इसे भी पढ़ें- Jaid Hadid: मां ने पड़ोसी के दरवाजे पर दिया था छोड़, कूड़े से खाया खाना, बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट का छलका दर्द
विज्ञापन

3 of 5
Shahrukh Khan - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख और फिल्म के निर्देशक एटली इसे काफी बड़े स्तर पर लॉन्च करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि इतने भव्य स्तर पर दर्शकों ने अभी तक बॉलीवुड की किसी भी फिल्म के टीजर को लॉन्च होते नहीं देखा होगा। इसमें शाहरुख को पहले कभी न देखे गए अवतार में देखा जाएगा। उन्हें देख दर्शक हैरान रह जाएंगे।

4 of 5
शाहरुख खान - फोटो : instagram/imsrk
निर्माता चेन्नई में जवान का टीजर लॉन्च करने के लिए एक खास को मेहमान लाने की तैयारी में हैं और यह तय हो जाने के बाद तारीख भी तय हो जाएगी कि ट्रेलर 7 जुलाई को आएगा या 15 जुलाई को। खबरों के अनुसार पठान के बाद शाहरुख एक और ब्लॉकबस्टर देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। फिलहाल तो अब तक के सबसे बड़े डिजिटल लॉन्च टीजर का दर्शकों को इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान - फोटो : Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान अगली बार सलमान खान की टाइगर 3 में कैमियो रोल करते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में भी उनका एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। इसके अलावा वह पठान वर्सेज टाइगर में भी सलमान खान के साथ ही नजर आएंगे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें