शाहरुख खान
- फोटो : Instagram Post
बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म 'दीवाना' 25 जून 1992 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख के अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद शाहरुख ने बॉलीवुड में बहुत सी फिल्में कीं। अपने 29 साल के करियर में उन्होंने कई उतार चढ़ाव देखे। ऐसे में आज उनके करियर के 29 साल पूरे होने पर फैंस सुबह से ही उनके लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने चाहने वालों को ट्विट कर धन्यवाद दिया। किंग खान ने लिखा, 'काम कर रहा था। अभी आप लोगों का प्यार भरा ये पोस्ट देखा। 30 साल होने जा रहे हैं और आप लोग इतने सालों से यहां पर मुझपर प्यार लुटा रहे हैं।