फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lights, Camera, Action: मुंबई में शुरू हुई शाहरुख की फिल्म की शूटिंग, सलमान ने मदद को खोली तिजोरी

Fri, 25 Jun 2021 05:10 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
पठान की शूटिंग के दौरान यशराज स्टूडियो में शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मुंबई मनोरंजन जगत में कोरोना काल के बाद फिर से स्थितियां बेहतर होने लगी हैं। शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग फिर से शुरू हो चुकी है। सलमान खान भी पूरी कोशिश में हैं कि मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री फिर से रफ्तार में आए और इसमें काम करने वाले कर्मचारियों को वह आर्थिक मदद भी दे रहे हैं। आमिर खान ने अपनी अगली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का पोस्ट प्रोडक्शन शुरू कर ही रखा है। कुछ टीवी चैनलों के शोज भी फिर से मुंबई में शूटिंग शुरू कर रहे हैं। दूसरी लहर के कारण हुए लॉकडाउन के बाद ‘पठान’ फ़िल्म की शूटिंग की हलचल शुक्रवार को फिर से यशराज स्टूडियो में दिखाई दी। सिद्धार्थ आनंद के साथ शाहरुख खान को इसी सिलसिले में यहां देखा गया।
विज्ञापन

2 of 5
पठान के सेट पर जॉन अब्राहम और सिद्धार्थ आनंद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अगले कुछ दिनों में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म की शूटिंग यहां शुरू करने वाले हैं। बड़े एक्शन और लंबे-चौड़े सीक्वेंस की शूटिंग के लिए टीम इंटरनेशनल लोकेशंस पर भी जाने वाली है लेकिन इससे पहले इस शेड्यूल में फिल्म के एक बड़े हिस्से की शूटिंग की जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
उधर, सलमान खान ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉयज (एफडब्लूआईसीई) के 25 हजार सदस्यों को पंद्रह -पंद्रह सौ  की आर्थिक मदद सीधे उनके खाते में पहुंचाई है। कोरोना की पिछली लहर में भी सलमान खान ने इसी तरह की दरियादिली दिखाई थी। नेटफ्लिक्स और फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स गिल्ड ने सिद्धार्थ राय कपूर और मनीष गोस्वामी के जरिए एफडब्लूआईसीआई के 7500 सदस्यों को पांच-पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद की है। यह मदद एफडब्लूआईसीई के सदस्यों के खाते में सीधे ट्रांसफर की गई है।

4 of 5
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जानकारी ये भी मिली है कि फिल्म और टीवी प्रोड्यूसर्स गिल्ड ने एफडब्लूआईसीई के सदस्यों के लिए 5000 कोविशिल्ड वैक्सीन का इंतजाम करने का भरोसा भी दिया है। इससे पहले यशराज फाउंडेशन की ओर से भी फिल्म, टीवी और वेब सीरीज के कर्मचारियों के लिए टीकाकरण का अभियान शुरू किया गया जो अब भी जारी है। यशराज फाउंडेशन की ओर से टीकाकरण के अलावा एफडब्लूआईसीआई के सेवानिवृत सदस्यों को भी आर्थिक मदद दी गई। फाउंडेशन ने जरूरतमंद कारीगरों व तकनीशियों को राशन भी पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बीएन तिवारी, एफडब्लूआईसीई अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एफडब्लूआईसीई के प्रेसीडेंट बीएन तिवारी ने इस बारे में बताया कि हमारी टीम सदस्यों के टीकाकरण में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। न केवल एफडब्लूआईसीई के सदस्य बल्कि उनके जीवनसाथी भी उन टीकों का उपयोग कर सकते हैं। एफडब्लूआईसीई के जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे ने कहा है कि  जल्द से जल्द टीका लगवाने के लिए मनोरंजन उद्योग को पूर्ण कार्यबल की आवश्यकता है तभी उद्योग फिर से पटरी पर आ सकेगा। हम यह सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि हम आने वाले दिनों में कम से कम समय में अधिक से अधिक लोगों को कवर करें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें