गौरी खान, शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शाहरुख ने गौरी से शादी तो कर ली, लेकिन उस समय शाहरुख खान के पास न तो ज्यादा काम था ना रुपये। यहां तक कि शादी वाले दिन उन्होंने जो सूट पहना था, उसे उन्होंने अपनी फिल्म राजू बन गया जेंटलमैन के सेट से किराए पर लिया था। एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने बताया था कि 'जब मेरी शादी हुई मैं उस वक्त बहुत गरीब था, जबकी गौरी भी मिडिल क्लास फैमिली से ही थी। जैसा की हम सभी करते हैं मैंने भी गौरी से वादा किया था कि शादी के बाद मैं उसे पैरिस घुमाने ले जाऊंगा और एफिल टावर दिखाऊंगा। मगर ना तो मेरे पास उसे घुमाने के पैसे थे ना तो हवाईजहाज का टिकट था। मुझे राजू बन गया जेंटलमैन की शूटिंग के लिए दार्जलिंग जाना था। तब मैं गौरी को प्लेन से दार्जिलिंग ले गया और बताया कि ये पेरिस है।'