Esha Deol
37वां जन्मदिन मना रही हैं ईशा देओल
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र का बॉलीवुड पर जितना दबदबा रहा उनकी बेटियों का नहीं। हेमा मालिनी की बड़ी बेटी ईशा ने बॉलीवुड में एंट्री तो बेशक की थी लेकिन एक्टिंग के मामले में वह कोसों दूर रहीं। साल 2004 से 2011 तक ईशा ने महज 23 फिल्में की। इन फिल्मों में कुछ फिल्में हिट रहीं तो कुछ फ्लॉप। हालांकि इनमें से कोई भी ऐसी इकलौती हिट फिल्म नहीं थी जिसकी सफलता का श्रेय ईशा के नाम गया हो। ईशा देओल ने साल 2012 में शादी कर फिल्मों को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। ईशा की लव मैरिज भरत से हुई थी। ईशा देओल का 2 नवंबर को जन्मदिन है।
पढ़ें:- 13 की उम्र में ईशा देओल पर दिल हार बैठे थे भरत, एक बार की ऐसी हरकत खुलेआम जड़ दिया था तमाचा